- किसानों को बिचौलियों से बचने और समर्थन मूल्य पर धान बेचने की दी सलाह
- बेनासोल लैम्पस में किसानों को लाभ देने के लिए अधिप्राप्ति केंद्र शुरू
जेबी लाइव, रिपोर्टर
केंदाडीह और बेनासोल लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय उद्घाटन केंदाडीह लैम्पस में झामुमो जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम और मुखिया दुलारी सोरेन भी उपस्थित रहे। समारोह में प्रथम बार धान देने वाले तेरेंगा गांव के किसान शिबुराम सोरेन का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बाघराय मार्डी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपना धान सीधे लैम्पस में बेचें और बिचौलियों से बचें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : कोकर में अनुदीप फाउंडेशन का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 285 प्रशिक्षुओं को रोजगार
केंदाडीह लैम्पस में धान खरीद केंद्र का उद्घाटन
उद्घाटन समारोह में बेनासोल लैम्पस अध्यक्ष गौरांग माहली ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि केंदाडीह लैम्पस के सचिव जयंती हुई ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अजजा उत्थान मंच जिला अध्यक्ष लोबीन सबर, पंसस दुली रानी सोरेन, ग्राम प्रधान प्रफुल्ल सोरेन, ग्राम प्रधान शिवराज सोरेन, झामुमो नेता सुनील किस्कू, सिंगराई हेम्ब्रम, मितेश हांसदा, केंदाडीह लैम्पस अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामजी किस्कू, समाजसेवी गुरुचरण राजवाड़, हरे मुर्मू, जयंत कुमार दास सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने किसानों के हित में केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
























