- विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित CISE ग्राउंड में यंग राइजिंग स्टार जादूगोड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लोकप्रिय युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में खेलमय माहौल बन गया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : सोनादेवी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खेल आयोजनों से युवाओं को मिल रही नई दिशा

समापन अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, ग्राम प्रधान मंगल सोरेन, सोना राम सोरेन, गौरा पूर्ति, सुशील मार्डी, प्रकाश टुडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
























