- गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने उलीडीह थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हत्या की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर 23 और 24 दिसंबर की रात पुलिस ने छापेमारी कर मोनी मोहंती, विकास मंडल, अंकित सिंह और प्रिंस कुमार को हथियार सहित गिरफ्तार किया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आदर्श नगर निवासी शिवम मिश्रा द्वारा मोनी मोहंती की भांजी से छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद इन चारों ने हत्या की योजना बनाई थी।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, 44 विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल
पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
गिरफ्तार अपराधियों में मोनी मोहंती के खिलाफ पहले से 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा गोली बरामद की है। फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर दी गई, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई। इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता का उदाहरण सामने आया है।
























