- पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा अपराधी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 21 दिसंबर को कृष्ण नगर में एक पार्टी के दौरान हुई थी, जहां वीरेंद्र महतो के पांव में गोली लगी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी बृजेश कुमार कामत फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने हत्या की साजिश रचते चार अपराधियों को हथियार सहित दबोचा
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्त में आए बृजेश कुमार कामत के पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी गोविंदपुर थाना में आपराधिक इतिहास दर्ज है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सतर्कता की सराहना की है।
























