Share

Ghatsila : सर्कस मैदान की बदहाली बनी चिंता का विषय, गंदगी से बिगड़ रही घाटशिला की छवि

  • गंदगी से परेशान स्थानीय लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की उम्मीद में ग्रामीण

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : प्रखण्ड के दहीगोड़ा स्थित सर्कस मैदान की लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिली। आए दिन आयोजित होने वाले विवाह समारोहों एवं अन्य कार्यक्रमों के बाद मैदान की साफ-सफाई नहीं की जाती, जिससे यह सार्वजनिक स्थल गंदगी का अड्डा बनता जा रहा है। विवाह आयोजनों के उपरांत पंडाल और खान-पान व्यवस्था हटने के बाद प्लास्टिक बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास, पत्तल और जूठे भोजन खुले में फेंक दिए जाते हैं। इससे आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को दुर्गंध एवं अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण है, बल्कि घाटशिला की सामाजिक और सांस्कृतिक छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर संकल्प और श्रद्धा का संगम

विवाह आयोजनों के बाद मैदान में फैली गंदगी से नाराज ग्रामीण

विशेष चिंता का विषय यह है कि बंगला साहित्य के महान उपन्यासकार विभूति भूषण बंदोपाध्याय जी के प्रसिद्ध स्थल गौरी कुंज का मार्ग भी इसी सर्कस मैदान से होकर गुजरता है। शीतकाल में बड़ी संख्या में पर्यटक गौरी कुंज सहित घाटशिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर आते हैं, लेकिन रास्ते में फैली गंदगी और बदबू पर्यटकों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो घाटशिला की पहचान एक पर्यटन-friendly क्षेत्र के रूप में प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर युवा नेता सौरभ बोस के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत से संपर्क किया।

इसे भी पढ़ें : Potka : तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

ज्ञापन सौंपकर नियम बनाने की मांग

ग्रामीणों के आग्रह पर घाटशिला विधानसभा के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन तथा घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सर्कस मैदान में बाजार एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को देखते हुए साफ-सफाई को लेकर एक ठोस और सख्त नियम बनाया जाए। आयोजनों के बाद अनिवार्य रूप से सफाई सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, युवा नेता सौरभ बोस के साथ स्थानीय ग्रामीणों में जीतेन पूर्ति, राजू बारी, विष्णु शर्मा, सुमित्रा हेंब्रम, सुनीता महाली, राजा शीट, रीना सिंहदेव, श्याम बारी, प्रदीप दास, बाजार समिति के अध्यक्ष समीर बोस सहित कई लोग उपस्थित रहे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर कितना गंभीर कदम उठाता है, ताकि सर्कस मैदान स्वच्छ रहे और घाटशिला की पहचान एक सुंदर, स्वच्छ एवं पर्यटन-friendly क्षेत्र के रूप में बनी रहे।

Jadugoda : यूसिल ने मनाया परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष, फुटबॉल महाकुंभ में दिखा उत्साह

आठ टीमों की प्रतिस्पर्धा में जेएंडजे छोलागोडा बना विजेता जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में परमाणु ऊर्जा विभाग के

  • आठ टीमों की प्रतिस्पर्धा में जेएंडजे छोलागोडा बना विजेता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य माइंस से सटे गांवों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना और खेल के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का उद्घाटन यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ. कंचम आनंद राव और वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास ने किक मारकर किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें जे एंड जे छोलागोडा (जादूगोड़ा) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और 20 हजार रुपये की नगद राशि से सम्मानित हुई।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में चुनाव तैयारी तेज, एसपी ने थाना क्षेत्रों का किया दौरा

खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश, विजेताओं को पुरस्कार

प्रतियोगिता में आरवाईसी बगुला साईं की टीम उपविजेता रही, जिसे 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं तीसरे स्थान पर सीताडांगा एफसी और चौथे स्थान पर सोरेन स्पोर्ट्स क्लब मेंचुआ की टीम रही, जिन्हें 5-5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कंचम आनंद राव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के जीएम मनोरंजन महाली, खान प्रबंधक एमवीवी शेखरम बाबू सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों का अहम योगदान रहा। आयोजन का संचालन नेहरू माझी ने कुशलतापूर्वक किया, जिससे पूरा कार्यक्रम सफल और आकर्षक बन सका।

Jhargram : झाड़ग्राम में चुनाव तैयारी तेज, एसपी ने थाना क्षेत्रों का किया दौरा

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर जोर जेबी लाइव, रिपोर्टर झाड़ग्राम : झाड़ग्राम में आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

  • स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम में आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने बेलपहाड़ी, बिनपुर, लालगढ़ और जामबोनी थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिस बल के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और भक्ति का दिखा विशाल संगम

हिंसा मुक्त और भयमुक्त चुनाव के लिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए छह प्रमुख सिद्धांतों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इनमें हिंसा मुक्त चुनाव, प्रभाव और भय से मुक्त वातावरण, बूथ कब्जा रोकना, मतदान केंद्रों को सुरक्षित रखना और फर्जी मतदान पर कड़ी कार्रवाई शामिल है। उन्होंने सभी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहते हुए चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके।

Baharagoda : बहरागोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और भक्ति का दिखा विशाल संगम

कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान स्थित शाखा

  • कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान स्थित शाखा मैदान में रविवार को ‘समस्त हिंदू समाज’ के बैनर तले विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह और जयकारों से गूंज उठा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे आयोजन स्थल जनसैलाब में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना था।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में 5 केंद्रों पर ‘ओल चिकी’ परीक्षा सम्पन्न, 322 विद्यार्थियों ने लिया भाग

संगठन को बताया कलियुग की सबसे बड़ी शक्ति

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. देवाचार्य महाराज ने अपने संबोधन में ‘सांघे शक्ति कलियुगे’ का उद्घोष करते हुए संगठन की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षित और सशक्त रहने के लिए समाज का एकजुट होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने वैदिक सनातन धर्म को भारतीय राष्ट्र की पहचान बताते हुए विश्व स्तर पर बढ़ती कृष्ण भक्ति का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के अंत में हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।

Baharagoda : बहरागोड़ा में 5 केंद्रों पर ‘ओल चिकी’ परीक्षा सम्पन्न, 322 विद्यार्थियों ने लिया भाग

संताली भाषा संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में संताली भाषा और संस्कृति

  • संताली भाषा संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में संताली भाषा और संस्कृति के संरक्षण को लेकर रविवार को ‘ओल चिकी इतुन आशड़ा’ की वार्षिक परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। टाटा स्टील फाउंडेशन और पंडित रघुनाथ मुर्मू एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में कुल 322 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए प्रखंड के पाँच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था, जिनमें पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खांडा मौदा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बहरागोड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाकदोहा, रांगामाटिया तथा आदिवासी गामारिया स्थित मध्य विद्यालय शामिल थे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने संताली लिपि ‘ओल चिकी’ में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में डॉ. राममनोहर लोहिया कौशल विकास केंद्र का होगा शिलान्यास

शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से हुआ आयोजन

परीक्षा का संचालन टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक दशरथ हांसदा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से किया गया। इस दौरान शिक्षाविद नगेन चंद्र मांडी, दुखी राम मुर्मू और साहेब राम सोरेन ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को संताली भाषा और उसकी लिपि ‘ओल चिकी’ से जोड़ना तथा उनकी भाषाई जड़ों को मजबूत करना है। इस तरह के प्रयासों से क्षेत्र में न केवल भाषा का संरक्षण हो रहा है, बल्कि सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ करने में मदद मिल रही है।

Baharagoda : बहरागोड़ा में डॉ. राममनोहर लोहिया कौशल विकास केंद्र का होगा शिलान्यास

जयंती के अवसर पर ग्रामीण स्वावलंबन की दिशा में नई पहल जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल में

  • जयंती के अवसर पर ग्रामीण स्वावलंबन की दिशा में नई पहल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल में महान समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की 116वीं जयंती के अवसर पर 23 मार्च को ‘डॉ. राममनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। यह पहल उनके ग्रामीण स्वावलंबन के अधूरे सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल होंगे। वहीं उद्घाटनकर्ता के रूप में पूर्व मंत्री दिनेश कुमार षड़ंगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह करेंगे। इस आयोजन का संचालन डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में भव्य आभार मिलन समारोह, संगठन की एकजुटता को मिला सम्मान

युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

इस प्रस्तावित केंद्र के माध्यम से स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही यहां शोधार्थियों के लिए एक आधुनिक पुस्तकालय की भी स्थापना की जाएगी, जिससे बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना डॉ. लोहिया के निधन के 59 वर्षों बाद उनके सामाजिक और आर्थिक स्वावलंबन के विचारों को जमीन पर उतारने का प्रयास है। समारोह में विधायक समीर कुमार मोहंती, सरयू राय, रामचंद्र केसरी, ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रवीण चंद्र भंजदेव, साहित्यसेवी संदीप मुरारका सहित कई गणमान्य लोग और समाजवादी विचारक उपस्थित रहेंगे।

Ghatsila : घाटशिला में भव्य आभार मिलन समारोह, संगठन की एकजुटता को मिला सम्मान

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिनंदन जेबी लाइव, रिपोर्टर घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत

  • उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिनंदन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत स्थित मुक्ताधारा रिसॉर्ट में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन द्वारा एक भव्य आभार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2025 में हुए उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रचारक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य चुनाव में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करना और संगठन की ताकत को एक मंच पर लाना था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जीत की खुशी साझा की और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसे भी पढ़ें : Potka : बालीजुड़ी गांव में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, संरक्षण का संदेश

सामूहिक रणनीति और मेहनत से मिली जीत

ज्ञात हो कि पूर्व विधायक एवं राज्य के शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के निधन के बाद हुए उपचुनाव में पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं, स्टार प्रचारकों और मंत्रियों ने समन्वित रणनीति के तहत कार्य किया, जिसका परिणाम ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया। अपने संबोधन में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Potka : लौकी-भात से शुरू हुआ चैती छठ, व्रतियों ने लिया कठिन संकल्प

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एकता का संदेश

समारोह में राज्य के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती, राजू गिरी, जगत मांझी, लक्ष्मण टुडू, बारी मुर्मू, सूरजमोनी सोरेन, अर्चना सोरेन, बागराय मार्डी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुसाबनी, घाटशिला, धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा प्रखंड के पदाधिकारी तथा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह का संचालन वरिष्ठ नेता काजल डॉन ने किया। अंत में विधायक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन की एकता ही भविष्य की सफलता की कुंजी है और इसी के बल पर आने वाले चुनावों में भी जीत सुनिश्चित की जाएगी।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top