- ग्राम सभा को अधिकार मिलने की खुशी में बाबा तिलका चौक पर पारंपरिक आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखण्ड क्षेत्र के बाबा तिलका चौक, सुरदा क्रासिंग में पेसा एक्ट 1996 को झारखंड सरकार की मंत्रीपरिषद से पारित किए जाने की खुशी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुसाबनी प्रखण्ड के सभी ग्रामों के ग्राम प्रधान, माझी महल की ओर से पारगाना पराणिक बाबा के नेतृत्व में एकत्रित हुए। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकार मिलने पर सभी ग्राम प्रधानों ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को बधाई दी और खुशी जाहिर की। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा तिलका माझी की मूर्ति पर फूल-माला अर्पित कर और उनके नारे लगाकर की गई। इस आयोजन में पावड़ा तरफ पारगाना पाथोरगोड़ा़ रबी हांसदा सहित कई ग्रामों के प्रधानों ने संयुक्त रूप से सहभागिता निभाई।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : पेसा कानून की ऐतिहासिक मंजूरी पर झामुमो का भव्य धन्यवाद कार्यक्रम, सरायकेला में उत्सव का माहौल
कार्यक्रम में नैत्रा ग्राम 12 मौजा प्रधान मेघराय सोरेन, चाकुलिया प्रधान सुभाष टुडू, कुमीरमड़ी प्रधान घासिया किस्कु, चापड़ी हिमांशु सोरेन, केन्दाडीह प्रधान प्रफुल्ल सोरेन, नायके बाबा भागीरथ सोरेन, सोमायडीह प्रधान शिलु टुडू, पाटकिता सुकलाल टुडू, बेनाशोल प्रधान पोरेस मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और पारंपरिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मारडी, जिला सदस्य कान्हू सामांत, आदिम जनजाति जिला अध्यक्ष लबिन सबर, वरिष्ठ नेता सुनील किस्कु समेत कई नेताओं की अहम भूमिका रही। सभी वक्ताओं ने पेसा कानून को आदिवासी स्वशासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और इसे जनआंदोलन की जीत कहा।
























