- उद्घाटन मैच में कामना इलेवन ने दर्ज की जीत, 16 टीमें ले रहीं भाग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : प्रखंड के मानुषमुड़िया मैदान में रविवार को चतुर्थ गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट के माध्यम से देश के वीर शहीद गणेश हांसदा को खेल के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एएसआई सिकंदर यादव सहित शहीद के पिता सुबोध हांसदा, माता कपरा हांसदा, बड़े भाई दिनेश हांसदा और स्थानीय मुखिया राम मुर्मू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में तालाब से महिला का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
खेल के माध्यम से शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि
उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला कामना इलेवन (चंद्रपुर) और ब्रदर इलेवन (मानुषमुड़िया) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कामना इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आगामी 4 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट को सफल बनाने में कमल कांत सिंह, रासु भुइया, रविशंकर महापात्र, प्रवीर जाना सहित आयोजन समिति के सदस्य राजेश बेरा, बिस्वजीत भोल, चिरंजीत दास और अन्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
























