31 दिसंबर और 1 जनवरी को यातायात नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन का आदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : नए साल के जश्न को सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नो एंट्री लागू की गई है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पियुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज द्वारा संयुक्त रूप से यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इसे भी पढ़ें : Potka : करनडीह दिशोम जाहेर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत
न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट
वहीं 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भी नो एंट्री प्रभावी रहेगी। इस दौरान बसों को छोड़कर सभी बड़ी गाड़ियों का परिचालन वर्जित रहेगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम नए साल के दौरान लोगों की भीड़, उत्साह और संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि जश्न में किसी तरह की बाधा न आए और शहर में यातायात व्यवस्था बनी रहे।
























