- सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए पशुओं को गोशाला में भेजने का निर्णय
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सिल्ली : सिल्ली थाना अंतर्गत जयनगर के समीप 30 जनवरी को पशु तस्करों से 58 पशु जब्त किए गए थे। प्रारंभ में इन पशुओं को स्थानीय किसानों को दिया जाना था, लेकिन राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव एवं समाज के कई प्रबुद्ध लोगों ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया कि सुरक्षा और बेहतर देखभाल के दृष्टिकोण से इन पशुओं को गोशाला में भेजा जाए। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जब्त पशुओं को जल्द ही टाटा या रांची स्थित गोशाला में भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड के चूहे बने नशेड़ी, पुलिस की निगरानी में रखे 200 किलो गांजा चट किया
गोशाला में पशुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने उठाया कदम
थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि 9 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 31 जनवरी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की सतत निगरानी और सख्ती के कारण इलाके में पशु तस्करी पर अंकुश लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई से न केवल सुरक्षा बढ़ी है, बल्कि पशुओं की देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने में भी मदद मिली है।
























