- मूर्ति निर्माण में जुटे बंता के संतोष और मंतोष, आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति
- मूर्तिकारों की मेहनत से सजते हैं ग्रामीण पूजा स्थल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : बसंत पंचमी को लेकर मूर्तिकार अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। बंता के मूर्तिकार संतोष और मंतोष विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने में व्यस्त हैं। संतोष ने बताया कि इस बार हमारी मूर्तियां एक हजार रुपए से लेकर सोलह हजार रुपए तक उपलब्ध हैं। आसपास के क्षेत्र जैसे बारेंदा, बुंडू, सिल्ली और मुरी में हमारी मूर्तियां विशेष रूप से सरस्वती पूजा के लिए पसंद की जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : Silli : सिल्ली पुलिस ने गो तस्करों से जब्त किए 58 पशु, जल्द भेजे जाएंगे गोशाला
बसंत पंचमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्ति वितरण की तैयारियां
मूर्ति निर्माण के दौरान कई चुनौतियां भी सामने आती हैं। रंग-रोगन कोलकाता से आता है, जिससे लागत बढ़ जाती है। इसके अलावा मूर्तिकार गणेश, लक्ष्मी, विश्वकर्मा और काली सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी बनाते हैं। उनकी मेहनत और कलात्मकता स्थानीय समाज में धार्मिक आयोजनों को भव्य बनाने में मदद करती है।
























