- ऑटोमोटिव स्किल लैब के माध्यम से छात्रों को मिल रहा आधुनिक तकनीकी ज्ञान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), बहरागोड़ा में टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के सहयोग से एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत टाटा मोटर्स और नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त प्रयास से विद्यालय में ऑटोमोटिव स्किल लैब की स्थापना की गई है, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें : Gua/Kiriburu : किरीबुरु में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को मिला सहयोग और सुरक्षा का भरोसा
इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
कार्यशाला के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को इलेक्ट्रिक वाहन जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल और सीमा कुमारी सहित कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। छात्रों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य के लिए लाभकारी बताया।
























