- बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, मंदिर विकास पर हुआ मंथन
- नई समिति को सौंपी गई मंदिर विकास की जिम्मेदारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मंदिर विकास समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से अंबरेश रथ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि दिलीपानंद गोस्वामी एवं दीपांकर सतपति को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। खगेन्द्र नाथ सतपति को सचिव, श्यामा शंकर सतपति, दीपक सतपति, स्वपन कुमार सतपति एवं शक्ति पद बारिक को सह सचिव बनाया गया। समिति के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला-खरसावां अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन प्रक्रिया शुरू, 5 जनवरी से पंजीकरण
विश्व शांति अनुष्ठान की तिथि तय, कोर कमेटी गठित
बैठक में कृष्ण रंजन साव को कोषाध्यक्ष तथा शशांक शेखर लेंका को लेखा-जोखा निरीक्षक नियुक्त किया गया। वहीं विजय, समीर, अर्धेदु, हेमंत और वृंदावन पाल को कोर कमेटी में शामिल किया गया। समिति ने मंदिर के समग्र विकास की रणनीति पर चर्चा करते हुए विश्व शांति हेतु 15 से 17 मार्च 2026 तक विशेष अनुष्ठान आयोजित करने का निर्णय लिया। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
























