- धार्मिक स्थल के विकास और सुविधाओं पर हुई चर्चा, विकास योजनाओं का लिया जायजा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखण्ड के मुर्गाछुटू पंचायत अंतर्गत रोआम–कुमीरमुड़ी में स्थित सार्वजनिक प्राचीन सिद्धेश्वर धाम का निरीक्षण करने माननीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया। विधायक ने धाम के समग्र विकास के लिए सुझाव दिए और आवश्यक सुधारों पर विचार-विमर्श किया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : रामदास एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मौके पर जिला परिषद लखी मार्डी, संयोजक मंडली प्रमुख बागराय मार्डी, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सुशील मार्डी, गणेश टुडू, विराम सोरेन सहित पार्टी के कार्यकर्ता और सार्वजनिक प्राचीन सिद्धेश्वर धाम कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे।
























