- विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया निरीक्षण
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : कालचिती पंचायत अंतर्गत बसाडेरा–धारागिरी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने की घोषणा के बाद आज घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि बासाडेरा से धारागिरी तक सड़क की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिसे शीघ्र दुरुस्त करना प्राथमिकता होगी। साथ ही क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर करने हेतु दूरसंचार मोबाइल टावर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य विकासात्मक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा
पर्यटन विकास के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम
विधायक ने कहा कि धारागिरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की पहचान राज्य स्तर पर बनेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की योजनाओं के तहत इस स्थल को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर कालीपद गोराई, सोना राम सोरेन, मंगल सोरेन, सुशील मार्डी, रोहित वर्मा, बदल कर्मकार, आशीष साहू और गोविन्द महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।
























