- लंबे समय से था फरार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोस्पेक्टिंग हाटिंग बस्ती निवासी 2018 के वारंटी समीर दास, पिता स्वर्गीय सुकरा दास को किरीबुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी अपने घर पर मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके आवास पर छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार समीर दास वर्ष 2018 से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।
इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा मुठभेड़ के बाद मानवता की जीत, नक्सली के माता-पिता को पुलिस ने दिया सम्मान
न्यायालय में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए समीर दास को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। किरीबुरू पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
























