- युवा समाजसेवी ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
- पूजा पंडाल में पहुंचे कुणाल महतो, ग्रामीणों ने किया स्वागत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सोनाकड़ा गांव में आयोजित श्री श्री मदन मोहन पूजा के अवसर पर शनिवार देर रात युवा समाजसेवी कुणाल महतो शामिल हुए। उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा पंडाल पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।
इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में नए प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने संभाला पदभार
धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे को देता है मजबूती
इस मौके पर कुणाल महतो ने आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी लोक-संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्थ महतो, चिन्मय नायक, सुजीत नायक, उत्तम नायक सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


























