- “खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है” – देवेन्द्र नाथ महतो
- प्रतियोगिता का भव्य आयोजन और विजेताओं का सम्मान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : पांच परगना क्षेत्र की सुप्रसिद्ध फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी परंपरागत उत्साह के साथ 2 फरवरी 2026 को मुरी खेल मैदान में संपन्न हुआ। लगातार 55 वर्षों से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुंडा ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने विजेता टीम को एक लाख चालीस हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में हार से आत्ममंथन और सीख मिलती है, जो जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है।
इसे भी पढ़ें : Musabani : मुसाबनी में उपायुक्त ने डोकरा आर्ट कारीगरों से की संवाद
उप विजेता एमके ब्रदर्स टाटीसिल्वे टीम को विशिष्ट अतिथि सीआईडी ऑफिसर सष्टि रंजन महतो एवं स्वामी सत्यनारायण महतो द्वारा एक लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं बुंडू टाइगर टीम को तीसरा और एफसी लाली को चौथा पुरस्कार के रूप में तीस हजार रुपये दिए गए। आयोजन के दौरान टुसू चौड़ल का आकर्षक सांस्कृतिक प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में गलऊ मुखिया सावना महली, स्वामी सुरिन महतो, रंजीत महतो, किरीटी महतो, धनेश्वर अहीर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। पांच परगना क्षेत्र के सैकड़ों खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।


























