- जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी और मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में मंगलवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने की इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया गया समारोह में राजकुमार कर (बहरागोड़ा), कमलकांत सिंह (बड़सोल), महादेव महतो (चाकुलिया), शुभेंदु पात्र (श्यामसुंदरपुर) और गुरुचरण मांडी (गुड़ाबांदा) को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : New Delhi : 92 हजार टन LPG लेकर भारत की ओर बढ़े दो जहाज, 26-28 मार्च को पहुंचने की उम्मीद
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्या तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर घाटशिला और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया वहीं चंडी चरण साव ने नए पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा दी कार्यक्रम का संचालन बाप्तु साव ने किया इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भूपति नायक, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, कृष्ण पाल और मंजुला पोलाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






















