Share

Muri : विरोध के बीच टुटकी गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का शिलान्यास

  • जमीन विवाद और प्रशासनिक लापरवाही के बीच हुआ कार्यक्रम

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुरी : मुरी के टुटकी गांव में स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब एक महिला ने शिलान्यास स्थल को लेकर कड़ा विरोध जताया जानकारी के अनुसार, सिल्ली टुटकी पानी टंकी के पास बिना स्पष्ट रूप से जमीन चिन्हित किए शिलान्यास पट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया इस दौरान कुछ ग्रामीण युवकों ने स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश की, तो सामने आया कि जमीन के चयन को लेकर कोई लिखित पुष्टि नहीं थी और केवल मौखिक जानकारी के आधार पर कार्य शुरू कर दिया गया मौके पर न तो संबंधित इंजीनियर मौजूद थे और न ही स्थानीय मुखिया की उपस्थिति रही, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ गया

इसे भी पढ़ें : Muri : बांसारूली में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

विधायक की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ शिलान्यास, समाधान का आश्वासन

विवाद बढ़ने के बावजूद ठेकेदार शशि कुमार ने उसी स्थल पर शिलान्यास पट निर्माण जारी रखने पर जोर दिया ठेकेदार से जब परियोजना के लेआउट और जमीन की जानकारी मांगी गई, तो वह स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके, जिससे उनकी भूमिका पर भी सवाल उठे वहीं प्रखंड प्रशासन की ओर से सीओ की अनुपस्थिति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया बावजूद इसके, विधायक की मौजूदगी में मोह बुधनी देवी के हाथों करीब 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उप केन्द्र का शिलान्यास कर दिया गया कार्यक्रम में तालियां बजीं और मिठाई भी बांटी गई विधायक ने विरोध कर रही महिला की बातों को गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान का भरोसा दिया मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी, अखिल महतो, रमेश सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Khnuti : खूंटी में 50 बोरा डोडा से लदा ट्रक जब्त, चालक और खलासी फरार

रनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा झाड़ियों में छिपाकर रखा गया डोडा बरामद,

  • रनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा
  • झाड़ियों में छिपाकर रखा गया डोडा बरामद, फरार आरोपियों की तलाश तेज
  • मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज

जेबी लाइव, रिपोर्टर

खूंटी : खूंटी-गुमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भालूटोली के पास रनिया पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा से लदे एक ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने ट्रक से 50 बोरा डोडा बरामद किया, जिससे इलाके में मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक, खलासी और डोडा खरीददार मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब चार बजे खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि भालूटोली क्षेत्र में अवैध डोडा की बड़ी खेप पहुंचाई गई है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Musabani : झामुमो नेताओं ने जयपाल सिंह बानरा एवं परिवार को दी श्रद्धांजलि

सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की तो संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। तलाशी के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया डोडा भी बरामद हुआ, जिसे बाद में जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक ट्रक भी कब्जे में लिया, जिसमें अवैध डोडा लदा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि डोडा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जाना था, इसकी जांच की जा रही है। ट्रक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जल्द ही फरार चालक, खलासी तथा अन्य संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इलाके में छापेमारी तेज कर दी है।

Musabani : झामुमो नेताओं ने जयपाल सिंह बानरा एवं परिवार को दी श्रद्धांजलि

मुसाबनी में श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण हुए शामिल परिजनों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

  • मुसाबनी में श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण हुए शामिल
  • परिजनों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
  • झामुमो कार्यकर्ताओं ने जताया गहरा शोक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुसाबनी : झामुमो के पूर्व नेता स्वर्गीय जयपाल सिंह बानरा, उनके भाई मोतीलाल बानरा एवं पुत्री प्रतिमा बानरा के श्राद्ध कार्यक्रम में झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जयपाल सिंह बानरा और उनके परिवार की झामुमो के प्रति निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति लगन हमेशा याद रखी जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और ग्रामीणों ने दिवंगत परिवार के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। माहौल पूरी तरह भावुक और शोकाकुल रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; 175 पुड़िया बरामद

श्राद्ध कार्यक्रम में नेताओं ने व्यक्त किया शोक

इस अवसर पर दिवंगत परिवार की पत्नी विमला बानरा, शिवनाथ बारी, रानी बारी, कुंती रानी बानरा, अर्जुन बानरा सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के साथ प्रखंड कोषाध्यक्ष पालू माझी, प्रदीप विरुवा, शंकर मार्डी, परमेश्वर मुर्मू, भीमसेन गुड़िया, मो. नबी, मंगल मार्डी, दामा बेसरा, गणेश मुर्मू, चंपई मार्डी, फागू लाल किस्कू और सिदो हेंब्रम समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Jamshedpur : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; 175 पुड़िया बरामद

बर्मामाइंस से गोविंदपुर और मानगो तक फैला था नशे का कारोबार, अंतरजिला सिंडिकेट का खुलासा छापेमारी में मुख्य आरोपी समेत

  • बर्मामाइंस से गोविंदपुर और मानगो तक फैला था नशे का कारोबार, अंतरजिला सिंडिकेट का खुलासा
  • छापेमारी में मुख्य आरोपी समेत कई गिरफ्तार, सप्लाई चैन का खुलासा
  • सरायकेला कनेक्शन की जांच जारी, पुलिस का सख्त अभियान तेज

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के एक संगठित और अंतरजिला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बर्मामाइंस थाना कांड संख्या-20/26 के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन 26.84 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 9 मई 2026 की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें पता चला कि गांधी नगर बस्ती स्थित संतोष सिंह अपने घर से अवैध मादक पदार्थ का कारोबार चला रहा है। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को मिश्रा बागान फायरिंग कांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में चली गोली; दो आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी, कई पुड़िया बरामद

छापेमारी के दौरान संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसके बाद उसे उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरे सप्लाई नेटवर्क को खंगालते हुए गोविंदपुर क्षेत्र से गौरव कुमार उर्फ अमर और अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से क्रमशः 20 और 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा मानगो क्षेत्र के मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया के साथ पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था और युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह अंतरजिला स्तर पर नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था और सप्लाई चेन को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पोटका के सुदूर गांवों में पहुंचा डालसा का न्याय रथ, ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी

पुलिस ने नशे के अंतरजिला नेटवर्क का किया खुलासा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी संतोष सिंह पर बर्मामाइंस थाना में कई गंभीर केस दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में सरायकेला जिले में करीब 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की गई थी और प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के तार उसी बड़े सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई को जमशेदपुर पुलिस की नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता माना जा रहा है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Jamshedpur : टेल्को मिश्रा बागान फायरिंग कांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में चली गोली; दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ दबोचे आरोपी, तकनीकी जांच से खुला राज तकनीकी जांच और छापेमारी से मिली

  • पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ दबोचे आरोपी, तकनीकी जांच से खुला राज
  • तकनीकी जांच और छापेमारी से मिली बड़ी सफलता
  • पुलिस की सख्त कार्रवाई, अन्य मामलों की जांच जारी
  • पुलिस ने अवैध हथियार नेटवर्क पर कसा शिकंजा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मिश्रा बागान में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना 8 मई 2026 की रात की बताई जा रही है, जब इलाके में अचानक फायरिंग से दहशत फैल गई थी। जांच में सामने आया कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम था। करीब एक वर्ष पूर्व संदिप पांडेय द्वारा फुचू उर्फ रितेश कुमार सिंह के साथ मारपीट कर उसका हाथ-पैर तोड़ दिया गया था, जिसका बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पोटका के सुदूर गांवों में पहुंचा डालसा का न्याय रथ, ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी

पुरानी रंजिश में फायरिंग की घटना से फैली दहशत

मामले में टेल्को थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर 9 और 10 मई की रात बिरसा मुंडा जैम्को से सलगाजोरी फाटक जाने वाली कच्ची सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में छापेमारी कर पुलिस ने सोनू झा और रितेश कुमार सिंह उर्फ फुचू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सोनू झा ने स्वीकार किया कि वह सहरसा टाउन के पास से अवैध हथियार खरीदकर उसकी बिक्री करता था और पूर्व में भी कदमा निवासी मनोज कुमार को हथियार बेचा था, जो गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुका है। पुलिस ने बताया कि सोनू झा का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में बिष्टुपुर थाना के हत्या मामले में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : भव्य कलश यात्रा के साथ गोपालपुर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

अवैध हथियार कारोबार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है। छापेमारी दल में सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी, टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध हथियारों की सप्लाई और आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में राहत की भावना है, जबकि पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

Jamshedpur : पोटका के सुदूर गांवों में पहुंचा डालसा का न्याय रथ, ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी

90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत बाल विवाह, साइबर ठगी और मानव तस्करी पर दी गई जानकारी केंदमुड़ी गांव में

  • 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत बाल विवाह, साइबर ठगी और मानव तस्करी पर दी गई जानकारी
  • केंदमुड़ी गांव में शिविर लगाकर निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
  • डालसा के न्याय रथ से गांव-गांव पहुंच रही कानूनी सहायता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को न्याय रथ पोटका प्रखंड के सुदूर गांवों में पहुंचा। डालसा की टीम में शामिल पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) ने गांव-गांव जाकर लोगों के बीच विधिक जागरूकता अभियान चलाया और कानूनी जानकारी दी। न्याय रथ सानग्राम गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर बुकलेट और पंपलेट वितरित किए गए। लोगों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, डायन प्रथा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी तथा वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : भव्य कलश यात्रा के साथ गोपालपुर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार

न्याय रथ इसके बाद हेंसलबिल पंचायत के केंदमुड़ी गांव पहुंचा, जहां शिविर लगाकर ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवा की जानकारी दी गई। डालसा टीम ने बताया कि शोषित, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को बताया गया कि वे पंचायत स्तर पर संचालित विधिक सहायता केंद्र से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों को लेकर लोगों को डालसा सचिव के नाम आवेदन देने की सलाह दी गई ताकि उनकी समस्याओं का उचित समाधान हो सके। इस अभियान में कई पीएलवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।

Jadugoda : भव्य कलश यात्रा के साथ गोपालपुर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन, श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल स्वामी हंसाराम गिरी महाराज ने

  • शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन, श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
  • स्वामी हंसाराम गिरी महाराज ने श्रीराम कथा से भक्तों को कराया भावविभोर
  • श्रीराम कथा सुनने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में रविवार से पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भुरकाडीह तालाब से निकाली गई कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कलश में जल भरकर जय श्रीराम के नारों के साथ कथा स्थल तक यात्रा निकाली। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सामाजिक कार्यकर्ता नवरंजन भक्त बजरंग बली का पताका लेकर सबसे आगे चल रहे थे। कलश यात्रा में गोपालपुर, बनडीह, भुरकाडीह और कालापत्थर समेत कई गांवों की महिलाओं ने हिस्सा लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। तालाब में भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख

धार्मिक आयोजन से गांवों में बना भक्तिमय वातावरण

देर संध्या हरिद्वार से आए स्वामी हंसाराम गिरी महाराज ने श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और मानवता का संदेश दिया। कथा सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। सामाजिक कार्यकर्ता नवरंजन भक्त ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा लोगों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नव रंजन भक्त, भोलू भक्त, बीरू राम भक्त, भूदेव भक्त, मानिक प्रामाणिक समेत ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top