दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई बैठक की शुरुआत, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में सोमवार को मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक Syama Prasad Mukherjee की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों और योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री बापतू साव ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बूरुबांगा पता नाच कार्यक्रम में झूमे ग्रामीण, विधायक समीर मोहंती ने संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर दिया गया विशेष जोर
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी चंदना मुर्मू ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना होगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, शुक्ला घोष, अर्चना दास, मंजुला पलाई, मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैड़ा, महादेव बैठा, प्रह्लाद घोष, कबींद्रनाथ कुंडू, तरुण बैरा, गिरिधारी कुंडू और ओमप्रकाश पलाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


























