- स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था से नाराज़ ग्रामीणों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
- प्रशासन से ग्रामीणों की मांग – गांवों में हो मेडिकल सुविधा और सर्पदंश रोकथाम की तैयारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
चाईबासा के गुवा थाना क्षेत्र के रोवाम गांव में 29 जुलाई की रात दर्दनाक हादसा हुआ, जब सात वर्षीय मासूम बिरसा कोड़ा को एक ज़हरीले सांप ने घर के अंदर सोते वक्त डस लिया। रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे की जानकारी परिजनों को देर से मिली, जिससे उपचार में काफी देरी हुई। गंभीर हालत में बिरसा को गुवा अस्पताल, सेल ले जाया गया, जहां वह इमरजेंसी वार्ड में अचेत अवस्था में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी जान बचाने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : कुड़मी संस्कृति विकास समिति का 30वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, 76 लोगों ने किया रक्तदान
मासूम की हालत देख गांव में पसरा मातम, सांप काटने की स्थिति में नहीं है त्वरित इलाज
इस घटना ने पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में सर्पदंश जैसी आपात स्थिति से निपटने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में एंटी-वेनम जैसी जरूरी दवाओं की भारी कमी है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि गांवों में प्राथमिक उपचार की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए और ज़हरीले जीव-जंतुओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण व संसाधन मुहैया कराए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए।


























