शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डाटा संग्रहण और अद्यतन पर दिया गया जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
चाईबासा : चाईबासा के प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) सदर में यू-डायस प्लस से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन शनिवार को हुआ। यह प्रशिक्षण 28 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था, जिसमें प्रखंड के कुल 182 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राज्य एवं जिला कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डाटा संग्रहण और अद्यतन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भारत सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध स्टूडेंट्स मॉड्यूल, टीचर मॉड्यूल, प्रोफाइल और फैसिलिटीज से संबंधित कार्यों को समझाया गया, ताकि विद्यालय स्तर पर त्रुटिरहित आंकड़े दर्ज किए जा सकें।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में पेसा कानून पर कार्यशाला, ग्रामीणों को स्वशासन के अधिकारों की जानकारी
12 संकुलों में बांटकर बैचवार दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रखंड के विद्यालयों को 12 संकुलों में विभाजित किया गया था। प्रतिदिन तीन बैच में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर और लिपिक शामिल हुए। कार्यशाला में एमआईएस को-ऑर्डिनेटर कुणाल गौतम और डाटा ऑपरेटर मिनिमय कुमार डे के साथ-साथ सभी प्रखंड और संकुल साधन सेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अधिकारियों ने शिक्षकों से निर्धारित समय सीमा में सटीक आंकड़े अपलोड करने का आग्रह किया।























