रेलवे निर्माण कार्य से स्थानीय दुकानदारों और आवागमन पर असर का आरोप
रेलवे परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में बढ़ रही चिंता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर रेलवे फाटक के समीप रेलवे द्वारा सर्विस रोड के सामने स्लैब गिराकर रास्ता बाधित किए जाने के विरोध में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश भगत के नेतृत्व में एसडीओ की अनुपस्थिति में एलआरडीसी को दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रेलवे द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य से वर्षों से सर्विस रोड के किनारे छोटी-छोटी दुकानें लगाकर जीवनयापन करने वाले गरीब दुकानदारों की आजीविका प्रभावित होगी। साथ ही सर्विस रोड पूरी तरह बाधित होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर केस: पिता ने पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या कर कबूला जुर्म
प्रशासन से हस्तक्षेप कर गरीब दुकानदारों की सुरक्षा की मांग

झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और गरीब दुकानदारों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किए जा रहे इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। कार्यकर्ताओं ने संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी उचित कार्रवाई की आवश्यकता बताई। इस मौके पर झामुमो कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, विकास मजूमदार, सुरजीत सिंह, मोहम्मद जलील, अंकुर कावरी, सागर पानी, काला सरकार, निमाई कालिंदी सहित कई कार्यकर्ता और दुकानदार उपस्थित रहे।



























