Ghatsila : घाटशिला में मुख्य सड़क पर बुलडोजर कार्रवाई से सड़क क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश
नव निर्मित सड़क पर लापरवाही से हुआ नुकसान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय जनता ने विधायक से हस्तक्षेप की मांग की
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला :घाटशिला के नुवाग्राम स्थित सांडपुड़ा क्षेत्र में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब मुख्य सड़क किनारे स्थित एक लंबे समय से खाली पड़े पुराने मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्य में लगी मशीन द्वारा नवनिर्मित मुख्य सड़क को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो तोड़फोड़ में लगे लोगों ने कथित रूप से दादागिरी दिखाई और अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इस घटना से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है, क्योंकि हाल ही में बनी मुख्य सड़क के इस प्रकार क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। आने वाले मानसून में यहां पानी भरने और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने घाटशिला के युवा विधायक से मामले का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। स्थानीय प्रशासन से जांच की अपेक्षा है।
जनगणना में सक्रिय भागीदारी को लेकर मेयर ने दिया जागरूकता संदेश स्व-गणना के पहले चरण में 15 मई तक प्रक्रिया
जनगणना में सक्रिय भागीदारी को लेकर मेयर ने दिया जागरूकता संदेश
स्व-गणना के पहले चरण में 15 मई तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
जनगणना को बताया भविष्य की योजनाओं का आधार, दी ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी
SE ID और सत्यापन प्रक्रिया पर अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर :मानगो क्षेत्र में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने नगरवासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी स्व-गणना प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूर्ण करें और इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं की मजबूत नींव है, जिससे सरकार को सही और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मानगो नगर निगम के उप मेयर राहुल कुमार कश्यप ने भी अपने आवास पर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त सह चार्ज पदाधिकारी चंदन कुमार, जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड के अधिकारी दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज किया जागरूकता अभियान
मेयर सुधा गुप्ता ने बताया कि जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 01 मई से 15 मई तक संचालित की जा रही है। इस अवधि में अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर डेटा संग्रह करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को जनगणना प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि कोई भी व्यक्ति छूट न जाए। मेयर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना जरूर पूरी करें और अपने परिवार की जानकारी सही-सही दर्ज करें।
मेयर ने कहा कि जनगणना केवल संख्या संग्रह नहीं, बल्कि विकास योजनाओं का आधार तैयार करने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया के दौरान राज्य, क्षेत्र, मोबाइल नंबर, परिवार के मुखिया का विवरण और स्थान की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद OTP सत्यापन और डिजिटल मैप पर घर की लोकेशन सेट करनी होगी। उन्होंने बताया कि सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के बाद ‘Preview’ में जांच कर अंतिम सबमिशन करना होगा, क्योंकि एक बार सबमिट होने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा।
ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना पूरी होने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की SE ID प्राप्त होगी, जो SMS के माध्यम से भी भेजी जाएगी। यह ID भविष्य में प्रगणक के सत्यापन के समय उपयोग में लाई जाएगी। यदि SE ID मेल खाती है तो डेटा स्वीकार किया जाएगा, अन्यथा पुनः सत्यापन कर जानकारी अपडेट की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है। मेयर ने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और समय पर स्व-गणना पूरी करें ताकि विकास योजनाएं अधिक प्रभावी रूप से लागू की जा सकें।
केरल से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई दर्दनाक मौत मजदूरों की सुरक्षा और पलायन की मजबूरी पर
केरल से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
मजदूरों की सुरक्षा और पलायन की मजबूरी पर उठे सवाल
पलायन करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा :बहरागोड़ा के छोटा आसानबनी गांव में गुरुवार को उस समय मातम छा गया, जब 28 वर्षीय कार्तिक मुंडा का पार्थिव शरीर उसके पैतृक घर पहुंचा। कार्तिक मजदूरी के लिए केरल गया हुआ था और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ अपनी शादी के सपने भी संजोए हुए था। लेकिन 3 मई को आंध्र प्रदेश के तेनाली स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा। जिस घर में जल्द ही शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
कार्तिक मुंडा की मौत ने एक बार फिर रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने वाले मजदूरों की सुरक्षा और उनकी मजबूरियों को सामने ला दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि बेहतर भविष्य और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कार्तिक बाहर काम करने गया था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मजदूरों की सुरक्षा और उनके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है।
मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर होगा मुख्य कार्यक्रम भगवा ध्वज और जयघोष के साथ होगा माल्यार्पण सेवा कार्य
मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर होगा मुख्य कार्यक्रम
भगवा ध्वज और जयघोष के साथ होगा माल्यार्पण
सेवा कार्य के तहत लगाए जाएंगे मीठे पेय पदार्थों के शिविर
सामाजिक सेवा के साथ मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर :झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा गुरुवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता आयोजित कर महाराणा प्रताप की 487वीं जन्म जयंती समारोह की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरिय उपाध्यक्ष राजीव सिंह बबलू, जयंत विक्रम सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह एवं अभिषेक सिंह मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि आगामी 9 मई 2026 को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ होगी, जिसके बाद हजारों लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर तैयारियां तेज
झारखंड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की 27 इकाइयों के सदस्य भगवा ध्वज लेकर महाराणा प्रताप जी के जयघोष के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। आयोजन समिति ने शहर के सभी हिंदू समाज, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न जातीय समूहों के प्रमुख लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। केंद्रीय सचिव अमित सिंह ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान सुबह 10 बजे से संगोष्ठी का भी आयोजन होगा, जिसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद और इतिहासकार महाराणा प्रताप के जीवन और उनके शौर्य पर प्रकाश डालेंगे।
संगोष्ठी में इतिहासकार बताएंगे महाराणा प्रताप के जीवन के प्रेरक प्रसंग
क्षत्रिय युवा संघ ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सामाजिक सेवा कार्य भी किए जाएंगे। भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मीठे पेय पदार्थों के शिविर लगाए जाएंगे, जहां राहगीरों और आम लोगों को नि:शुल्क पेय उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को राष्ट्र रक्षा, धर्म और वीरता की प्रेरणा देना है।
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं का जोरदार धरना रसोई गैस और जरूरी वस्तुओं के दाम कम करने की मांग
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं का जोरदार धरना
रसोई गैस और जरूरी वस्तुओं के दाम कम करने की मांग
महंगाई के विरोध में झामुमो ने केंद्र सरकार को घेरा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर :बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी ढोकर और लकड़ी जलाकर चाय बनाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। झामुमो नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
बढ़ती महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरे झामुमो कार्यकर्ता
झामुमो के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है और आम लोग दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है, जिसके कारण लोगों को फिर से लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जल्द कमी लाने की मांग की। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, प्रमोद लाल, शेख बदरूदीन, आस्तिक महतो, सुनील महतो मीता सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
जमशेदपुर में भाजपा का आक्रोश मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर
जमशेदपुर में भाजपा का आक्रोश मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
रघुवर दास ने सरकार को घेरा, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का उठाया मुद्दा
एमजीएम अस्पताल में जल संकट को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू का हमला
भाजपा नेताओं ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बिजली-पानी संकट पर भाजपा ने आंदोलन तेज करने के दिए संकेत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर :भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में गहराते बिजली और पेयजल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर आई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला और जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे, बैनर, घड़े और तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने जलसंकट को लेकर घड़ा फोड़कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव से लेकर शहर तक लोग बिजली कटौती, ठप जलापूर्ति, खराब चापाकल और सूखते जलस्रोतों की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है।
गर्मी में बिजली-पानी संकट से लोगों की बढ़ी परेशानी
प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि जमशेदपुर के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग घंटों बिजली कटौती और पानी की कमी से परेशान हैं। कई इलाकों में चापाकल महीनों से खराब पड़े हैं और जलमीनारों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद सरकार की ओर से राहत पहुंचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए गए। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो पार्टी और बड़ा जनआंदोलन करेगी।
बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार पर विपक्ष का हमला तेज
मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नागरिकों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना किसी भी सरकार का पहला कर्तव्य होता है, लेकिन वर्तमान सरकार इस जिम्मेदारी में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में उनके कार्यकाल में हुई थी, लेकिन अब तक यह योजना अधूरी पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अनदेखी के कारण हजारों लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। रघुवर दास ने हाल ही में सरायकेला-खरसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल होने के दौरान मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराने की घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के कारण जच्चा-बच्चा की मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सरकार की बड़ी विफलता है।
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में भीषण जल संकट की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में कई वॉटर प्यूरीफायर खराब पड़े हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि मरीज बाथरूम का पानी पीने को मजबूर हैं और पानी की कमी के कारण जरूरी ऑपरेशन तक प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त है। उन्होंने मांग की कि जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में जलमीनारों की मरम्मत, नियमित जलापूर्ति और खराब मोटरों को तत्काल ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अस्पतालों में पानी की समस्या पर विधायक ने जताई नाराजगी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने राज्य सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा केवल दिखावा बनकर रह गया है। उन्होंने दावा किया कि राजधानी रांची में भी 10 से 12 घंटे बिजली नहीं रह रही है, तो ग्रामीण इलाकों की स्थिति और खराब होगी। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर के मानगो, बिरसानगर, घोड़ाबांधा और पोटका समेत कई क्षेत्रों में पानी और बिजली की स्थिति बदतर है। उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा नई पाइपलाइन परियोजनाओं में तेजी लाने, जलापूर्ति में सुधार, जर्जर बिजली तार बदलने और खराब चापाकलों की युद्धस्तर पर मरम्मत की मांग की। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनता के साथ मिलकर और बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कठिन परिस्थितियों में मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता प्रशासनिक सेवा में जाने का है सपना बेटियों की शिक्षा से
कठिन परिस्थितियों में मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता
प्रशासनिक सेवा में जाने का है सपना
बेटियों की शिक्षा से बदल रही ग्रामीण समाज की तस्वीर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका :पोटका की रहने वाली पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा मालती टुडू ने 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मालती ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की। मालती एक गरीब किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता श्याम चरण टुडू खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मालती की माता का पहले ही निधन हो चुका है, जिसके बाद उनके पिता ने मां और पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाते हुए बेटी की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। मालती की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
संघर्ष और मेहनत से छात्रा ने रचा सफलता का नया इतिहास
अपनी सफलता पर मालती टुडू ने कहा कि वह आगे भी मन लगाकर पढ़ाई जारी रखेंगी और भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज तथा क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करना चाहती हैं। विद्यालय की वार्डन रूमा हलदार ने मालती सहित सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन से विद्यालय को यह उपलब्धि मिली है। मालती की सफलता आज उन छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखती हैं।