बीपीएम +2 हाई स्कूल बर्मामाइंस में छात्रों को आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों का दिया गया प्रशिक्षण
स्कूलों में मॉक ड्रिल से बढ़ेगी आपदा तैयारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सिविल डिफेंस, पूर्वी सिंहभूम एवं बीपीएम +2 हाई स्कूल बर्मामाइंस के संयुक्त तत्वावधान में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार और प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना मुख्य लक्ष्य है। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशिक्षित वॉलंटियर्स ने फायर सेफ्टी, रेस्क्यू ऑपरेशन और कैजुअल्टी ट्रांसपोर्टेशन का लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Potka : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान और जनगणना कार्य से राहत की उठाई मांग
जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान
कार्यक्रम में बताया गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आपात स्थिति में आत्मविश्वास और तत्परता बढ़ती है। आयोजकों ने कहा कि सिविल डिफेंस समाज में सुरक्षा और जागरूकता फैलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मॉक ड्रिल को सफल बनाने में सिविल डिफेंस के प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और स्कूल प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्कूल परिसर में आयोजित इस अभ्यास के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बचाव कार्यों की बारीकियों को समझा।


























