दो माह से वेतन लंबित होने पर शिक्षकों ने डीईओ से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की
शिक्षकों ने प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग की
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों और विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से मुलाकात कर दो माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग उठाई। शिक्षकों ने बताया कि ट्रेजरी में आई तकनीकी/वित्तीय समस्या के कारण वेतन निकासी बाधित है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। कई शिक्षकों को घरेलू खर्च चलाने के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन गई है। प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार वेतन न मिलने से दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो गया है और जल्द समाधान जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : Patna : पटना में विकास परियोजनाओं की सौगात, अपराधियों को सीएम सम्राट चौधरी की कड़ी चेतावनी
वेतन संकट से जूझ रहे शिक्षकों ने जताई नाराजगी
संघ के प्रतिनिधियों ने डीईओ से यह भी मांग की कि जनगणना कार्य के दौरान शिक्षकों को विद्यालयी दायित्वों से मुक्त रखा जाए, ताकि दोनों कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस दौरान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत सिंह, कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनकर, मीडिया प्रभारी अमरनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष मोना भूमिज, संरक्षक रीना कुमारी और सुबोध कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। शिक्षकों ने प्रशासन से अपील की कि लंबित वेतन का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।


























