पांचवीं बार ‘संसद रत्न’ सम्मान मिलने पर सांसद विद्युत वरण महतो को किया सम्मानित
बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा
संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सेवा संकल्प अभियान, बूथ सशक्तिकरण, एसआईआर फेज-2, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित करने और सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ हुई। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ व्यवस्था में निहित है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अनुशासन, एकजुटता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आदिवासी श्मशान भूमि पर कचरे के अंबार से बाली मार्डी ने जताया आक्रोश
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर भाजपा ने दिया जोर

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि मासिक संगठनात्मक बैठक पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना तय करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, मोबाइल फोन उत्पादन और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रेलवे विद्युतीकरण, आधुनिक आधारभूत संरचना, सेमीकंडक्टर निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में भारत ने नई क्षमताएं विकसित की हैं। डिजिटल लेनदेन का विस्तार भी तेजी से हुआ है। सांसद ने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी है। उन्होंने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, दो वाहन पकड़े गए
‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : विद्युत महतो
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रत्येक घर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभवों का संकलन किया जाएगा तथा प्रत्येक मंडल समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य या रचनात्मक प्रकल्प संचालित किया जाएगा। विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्रों की सहिया एवं सहायिका दीदियों का सम्मान तथा विभिन्न मोहल्लों में सेवा ज्योति यात्रा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो ने संगठनात्मक अनुशासन, नियमित जनसंपर्क और बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने एसआईआर फेज-2 और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में गंभीरता और सजगता बरतने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा थाना में गणेश पूजा समितियों की शांति समिति बैठक
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान
जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने महानगर के विभिन्न मंडलों और बूथों में हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद को अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। सांसद विद्युत वरण महतो ने इस सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और जमशेदपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘संसद रत्न’ सम्मान लौहनगरी की जनता के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : टीपीएस डीएवी में पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा और मोबाइल संयम के पाठ
पांचवीं बार ‘संसद रत्न’ सम्मान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को दी बधाई
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, मनोज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, अमित सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, रमेश बास्के, अजय श्रीवास्तव, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, पप्पू सिंह और चंद्रशेखर गुप्ता समेत विभिन्न मंडलों के प्रभारी, प्रवासी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में समन्वय एवं एकजुटता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

























