कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, अल्पसंख्यक समाज के हित और जनसेवा के मुद्दों को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प
संगठन की मजबूती और जनसेवा का संकल्प दोहराया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के गोलमुरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित करते हुए संगठन एवं समाज के हित में उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास जताया गया। स्वागत कार्यक्रम में टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला ने ताजदार आलम का स्वागत किया। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न विषयों तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
ताजदार आलम के स्वागत में जुटे भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग
इस अवसर पर सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के हितों, अधिकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को स्थानीय स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इसे भी पढ़ें : Gua : बायोमेट्रिक उपस्थिति मामले में दस्तावेज नहीं देने पर सीजीआईटी कोर्ट ने सेल प्रबंधन पर जताई नाराजगी
अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का भरोसा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। इस दौरान संगठन की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर
कार्यक्रम में कुलवंत सिंह पहलवान, चंचल भाटिया, जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेदपुर महानगर, रॉकी सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश भाजपा, सरदार नवजोत सिंह सोहल, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मंडल, भाजपा कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जिला प्रवक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा, कर्मजीत सिंह कमा, बूथ अध्यक्ष गोलमुरी, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह गिल, हैप्पी सिंह, भाजपा नेता तरविंदर सिंह भाटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए ताजदार आलम को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।



























