Share

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

  • मार्गदर्शन, 0% सॉफ्ट लोन, मार्केट लिंकेज, ब्रांडिंग और पैकेजिंग से महिला उद्यमों को मिलेगा विस्तार का अवसर
  • महिला उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए मिलेगा विशेषज्ञ सहयोग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से JSLPS एवं IIM-CIP के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर IIM-CIP की टीम, JSLPS के DPM श्री सुजीत बारी सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कर्मी और अन्य संबंधित प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले के विभिन्न प्रखंडों से उद्यमी दीदी, बैंक सखी, CRP-EP, BDSP, BPM एवं BPO-EP सहित अन्य संबंधित कैडर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : बैंक हड़ताल से मनोहरपुर में बैंकिंग सेवाएं ठप, ग्राहकों को हुई परेशानी

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने की पहल

झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को मजबूत, टिकाऊ और बाजार उन्मुख व्यवसाय के रूप में विकसित करना है। इसके तहत चयनित महिला उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने से लेकर उसके विस्तार तक विभिन्न स्तरों पर आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से क्षमता निर्माण, मेंटरशिप, तकनीकी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन के साथ वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। इसके अलावा उद्यमियों को 0% सॉफ्ट लोन, बाजार से जुड़ाव, ब्रांडिंग और पैकेजिंग जैसी सुविधाओं से जोड़कर उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला-खरसावां में ड्राइविंग लाइसेंस शिविरों का शेड्यूल जारी, 18 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

0% सॉफ्ट लोन और बाजार से जुड़ाव से मजबूत होंगे महिला उद्यम

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता इसका Hub & Spoke Model है। इसके तहत रांची स्थित केंद्रीय हब और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किए जाने वाले स्पोक केंद्रों के माध्यम से विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा साझा सेवाओं को जिला और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने की परिकल्पना की गई है। इस व्यवस्था से ग्रामीण महिला उद्यमियों को नवाचार, तकनीक, व्यवसाय प्रबंधन और बाजार की समझ विकसित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और संभावनाओं का उपयोग कर नए व्यवसाय खड़े करने तथा मौजूदा उद्यमों को बड़े स्तर पर विस्तार देने में सहायता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के नेत्र जांच शिविर में 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच

Hub & Spoke Model से गांवों तक पहुंचेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्यमी दीदियों से उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने स्थानीय संसाधनों और बाजार की संभावनाओं के अनुरूप नए उद्यम विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा उद्यमों को भी बेहतर व्यवसायिक मॉडल के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने महिला उद्यमियों को गुणवत्ता, नवाचार और बाजार की मांग के अनुरूप अपने उत्पाद एवं सेवाएं तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद को नमन, गूंजे देशभक्ति के जयघोष

स्थानीय संसाधनों से नए उद्यम विकसित करने पर जोर

इस अवसर पर IIM-CIP की टीम ने प्रतिभागियों को झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम की अवधारणा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उद्यमियों को मिलने वाले सहयोग की विस्तृत जानकारी दी। उद्यम विकास, व्यवसाय विस्तार, वित्तीय सहयोग और बाजार से जुड़ाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों के साथ चर्चा की गई। JSLPS के DPM श्री सुजीत बारी ने कार्यक्रम के समन्वय और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जिले की महिला उद्यमियों को इस पहल से जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्थानीय स्तर पर रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।

Leave a Comment

Chandil : सीट कटौती से हजारों छात्र नामांकन से वंचित, एआईडीएसओ 12 सितंबर को करेगा धरना

सिंहभूम कॉलेज चांडिल में यूजी सीट बढ़ाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी मांग पूरी

  • सिंहभूम कॉलेज चांडिल में यूजी सीट बढ़ाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चांडिल : सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक (यूजी) सत्र 2026-30 में सीटों में कटौती किए जाने से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी नामांकन से वंचित हो गए हैं। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) की सिंहभूम कॉलेज कमेटी ने 12 सितंबर को कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। एआईडीएसओ कॉलेज कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक ने बताया कि सीट बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके अलावा राज्यपाल और विश्वविद्यालय प्रशासन को ईमेल के माध्यम से भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा महानगर की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन, सांसद विद्युत महतो का अभिनंदन

यूजी सीट बढ़ाने की मांग को लेकर एआईडीएसओ करेगा आंदोलन

एआईडीएसओ कमेटी के इंचार्ज सह जिला सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक ने कहा कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल अनुमंडल का प्रमुख डिग्री कॉलेज है। ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और सामान्य परिवारों से आने वाले हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए इसी कॉलेज पर निर्भर हैं। सीटों में कटौती होने से सबसे अधिक परेशानी इन्हीं विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घाटशिला कॉलेज में विद्यार्थियों का नामांकन लिया गया, जबकि सिंहभूम कॉलेज में सीटों की कमी के कारण छात्र नामांकन से वंचित हो रहे हैं। संगठन ने यूजी की सीटों में तत्काल बढ़ोतरी कर सभी प्रभावित विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने और नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आदिवासी श्मशान भूमि पर कचरे के अंबार से बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

ग्रामीण विद्यार्थियों के हित में सीट बढ़ाने की मांग तेज

एआईडीएसओ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन की होगी। संगठन की ओर से प्रभावित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा प्रेमी लोगों से 12 सितंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। एआईडीएसओ का कहना है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को देखते हुए कॉलेज में यूजी सीटों की संख्या बढ़ाना आवश्यक है, ताकि योग्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

Jamshedpur : भाजपा महानगर की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन, सांसद विद्युत महतो का अभिनंदन

पांचवीं बार ‘संसद रत्न’ सम्मान मिलने पर सांसद विद्युत वरण महतो को किया सम्मानित बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान

  • पांचवीं बार ‘संसद रत्न’ सम्मान मिलने पर सांसद विद्युत वरण महतो को किया सम्मानित
  • बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा
  • संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सेवा संकल्प अभियान, बूथ सशक्तिकरण, एसआईआर फेज-2, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित करने और सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ हुई। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ व्यवस्था में निहित है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अनुशासन, एकजुटता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आदिवासी श्मशान भूमि पर कचरे के अंबार से बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर भाजपा ने दिया जोर

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि मासिक संगठनात्मक बैठक पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना तय करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, मोबाइल फोन उत्पादन और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रेलवे विद्युतीकरण, आधुनिक आधारभूत संरचना, सेमीकंडक्टर निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में भारत ने नई क्षमताएं विकसित की हैं। डिजिटल लेनदेन का विस्तार भी तेजी से हुआ है। सांसद ने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी है। उन्होंने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, दो वाहन पकड़े गए

‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : विद्युत महतो

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रत्येक घर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभवों का संकलन किया जाएगा तथा प्रत्येक मंडल समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य या रचनात्मक प्रकल्प संचालित किया जाएगा। विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्रों की सहिया एवं सहायिका दीदियों का सम्मान तथा विभिन्न मोहल्लों में सेवा ज्योति यात्रा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो ने संगठनात्मक अनुशासन, नियमित जनसंपर्क और बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने एसआईआर फेज-2 और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में गंभीरता और सजगता बरतने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा थाना में गणेश पूजा समितियों की शांति समिति बैठक

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने महानगर के विभिन्न मंडलों और बूथों में हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद को अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। सांसद विद्युत वरण महतो ने इस सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और जमशेदपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘संसद रत्न’ सम्मान लौहनगरी की जनता के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : टीपीएस डीएवी में पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा और मोबाइल संयम के पाठ

पांचवीं बार ‘संसद रत्न’ सम्मान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को दी बधाई

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, मनोज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, अमित सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, रमेश बास्के, अजय श्रीवास्तव, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, पप्पू सिंह और चंद्रशेखर गुप्ता समेत विभिन्न मंडलों के प्रभारी, प्रवासी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में समन्वय एवं एकजुटता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Jamshedpur : आदिवासी श्मशान भूमि पर कचरे के अंबार से बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

डिमना रोड स्थित श्मशान भूमि की सफाई और घेराबंदी की मांग, अतिक्रमण की आशंका जताई अतिक्रमण से बचाने के लिए

  • डिमना रोड स्थित श्मशान भूमि की सफाई और घेराबंदी की मांग, अतिक्रमण की आशंका जताई
  • अतिक्रमण से बचाने के लिए श्मशान भूमि की घेराबंदी की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित ओलीडीह थाना एवं स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के समीप आदिवासी श्मशान भूमि में कचरे का अंबार जमा होने पर झामुमो जिला महिला नेत्री बाली मार्डी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि श्मशान भूमि की बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण आसपास के लोग यहां लगातार कचरा फेंक रहे हैं, जिससे धार्मिक और सामाजिक महत्व वाली भूमि पर गंदगी बढ़ती जा रही है। बाली मार्डी ने कहा कि लंबे समय से साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने मानगो नगर निगम के अधिकारियों से तत्काल श्मशान भूमि से कचरा हटवाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, दो वाहन पकड़े गए

श्मशान भूमि की सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी

बाली मार्डी ने कहा कि बाउंड्री नहीं होने के कारण श्मशान भूमि की जमीन पर अतिक्रमणकारियों और भू-माफियाओं की भी नजर है। उन्होंने प्रशासन से आदिवासी श्मशान भूमि की सुरक्षा के लिए जल्द घेराबंदी कराने का अनुरोध किया, ताकि जमीन को अतिक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि श्मशान भूमि की साफ-सफाई के साथ उसकी स्थायी सुरक्षा भी जरूरी है। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी नेता सपन रॉय, झामुमो नेता उज्ज्वल दास, ज्योति दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Seraikela : कपाली में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, दो वाहन पकड़े गए

बालू और चिप्स लदे दो 407 वाहन जब्त, कपाली थाना को सौंपे गए; अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रखने के

  • बालू और चिप्स लदे दो 407 वाहन जब्त, कपाली थाना को सौंपे गए; अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश
  • अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, लगातार जारी रहेगा जांच अभियान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को खनन विभाग की टीम ने कपाली क्षेत्र में टोयोटा शोरूम के समीप जांच अभियान चलाया। इस दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए दो 407 वाहनों को पकड़ा गया। जांच में एक वाहन में अवैध बालू और दूसरे में चिप्स लदा पाया गया। विभागीय टीम ने दोनों वाहनों को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई के लिए कपाली थाना को सौंप दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा थाना में गणेश पूजा समितियों की शांति समिति बैठक

कपाली में जांच के दौरान बालू और चिप्स लदे वाहन पकड़े गए

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनिज खनन, भंडारण और परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खनन विभाग द्वारा अवैध खनन और खनिज परिवहन पर निगरानी के साथ जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना है।

Baharagoda : बहरागोड़ा थाना में गणेश पूजा समितियों की शांति समिति बैठक

भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में गणेश उत्सव मनाने पर बनी सहमति, प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश पूजा समितियों ने शांतिपूर्ण आयोजन

  • भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में गणेश उत्सव मनाने पर बनी सहमति, प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश
  • पूजा समितियों ने शांतिपूर्ण आयोजन का दिया भरोसा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक अनिल नायक की अध्यक्षता में गणेश पूजा समितियों के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने पूजा समितियों से शासन और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : टीपीएस डीएवी में पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा और मोबाइल संयम के पाठ

गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन ने समितियों को दिए जरूरी निर्देश

बैठक में उपस्थित गणेश पूजा समितियों के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में गणेश पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की, ताकि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

Baharagoda : टीपीएस डीएवी में पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा और मोबाइल संयम के पाठ

‘मोबाइल की लत एवं हमारी जिम्मेदारियां’ विषय पर जागरूकता शिविर पुलिस ने तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दी सीख पढ़ाई,

  • मोबाइल की लत एवं हमारी जिम्मेदारियां’ विषय पर जागरूकता शिविर
  • पुलिस ने तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दी सीख
  • पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : विद्यालयी विद्यार्थियों को तकनीक के सही उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस की ओर से टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘मोबाइल की लत एवं हमारी जिम्मेदारियां’ विषय पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित कर किया। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल ज्ञान और जानकारी का उपयोगी माध्यम है, लेकिन इसकी लत बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बाधक बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल का सीमित और उद्देश्यपूर्ण उपयोग करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : दिघी गांव में दंड क्षेत्र माझी समाज की बैठक, एससी दर्जा नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

मोबाइल की लत से बचने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को गेमिंग और सोशल मीडिया में अधिक समय बर्बाद करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी ऊर्जा पढ़ाई, नैतिक शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। प्राचार्य मुकेश कुमार ने पुलिस प्रशासन की इस पहल को उपयोगी बताते हुए विद्यार्थियों से तकनीक का स्वामी बनने और उसके दुष्परिणामों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि विवेकपूर्ण तरीके से तकनीक का इस्तेमाल विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। कार्यक्रम में एएसआई मुकेश शरण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top