डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बच्चों को अधिकारों और कानूनों के प्रति किया जागरूक
छात्रों को निःशुल्क विधिक सहायता और सामाजिक जागरूकता के प्रति किया प्रेरित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित सिद्धू कान्हु हाई स्कूल में नालसा एवं झालसा के निर्देश पर “90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान” के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विदेश सिन्हा, चीफ LADCS और राजेश कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी LADCS ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा में अनोखा वृद्धाश्रम “अपना घर”, समाजसेवी बन रहे बेसहारा बुजुर्गों का सहारा
पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह और नशे के दुष्प्रभाव पर दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), बाल विवाह निषेध, जनजातीय कानून, मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा नालसा और झालसा की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही बच्चों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, कानून का सम्मान करने और शिक्षा के माध्यम से जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने कानूनी विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में जवाब दिया गया।




























