Share

Jamshedpur : कम नंबर पर ट्यूशन टीचर का कहर, दो बच्चों को बेरहमी से पीटा, बच्ची की उंगली फ्रैक्चर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कम अंक आने से नाराज एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई में एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई निवासी तैयबा के दो बच्चे—गुलाम गौश और मायरा फिरदौस—स्थानीय शिक्षक प्रभात के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। दोनों बच्चे बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र हैं। सोमवार को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। मंगलवार को बच्चे अपना रिजल्ट लेकर शिक्षक के पास पहुंचे। बताया जाता है कि कम नंबर देखकर शिक्षक प्रभात का गुस्सा भड़क गया और उसने दोनों बच्चों को डंडे और हाथ से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें Jhargram : विद्यासागर यूनिवर्सिटी में कुड़माली भाषा में यूजी-पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल

बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि शाम को जब वह ट्यूशन से बच्चों को लेने पहुंचीं तो उनका बेटा घबराया हुआ था और शिक्षक को धक्का देकर उनके पास भाग आया। घर पहुंचने पर जब बच्चों की स्थिति देखी गई तो उनके शरीर पर पिटाई के कई निशान मिले और बेटी की एक उंगली टूट चुकी थी। इफ्तार के समय बच्चों की यह हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद परिजनों ने जुगसलाई थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Comment

Jamshedpur : प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने लाखों के गहने उड़ाए, शादी का झांसा देकर घर में बनाई जगह

गोविंदपुर के प्रकाश नगर गरुड़बासा में सामने आया मामला जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होकर अलमारी से जेवर किए गायब जेबी

  • गोविंदपुर के प्रकाश नगर गरुड़बासा में सामने आया मामला
  • जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होकर अलमारी से जेवर किए गायब

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गरुड़बासा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने प्रेम जाल में फंसाकर युवक के घर से लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीत लिया था। युवक निखिल सिंह ने बताया कि युवती का नाम पूजा पांडेय है, जो शहर में पीजी में रह रही थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद शादी की बात चल रही थी। इसी बीच निखिल के घर जनेऊ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूजा पांडेय भी शामिल होने पहुंची। कार्यक्रम के दौरान वह धीरे-धीरे घर के सभी सदस्यों का विश्वास जीतती चली गई। इसी भरोसे के चलते युवक ने अपनी अलमारी की चाभी भी उसे दे दी थी, जिससे उसे घर के कीमती सामान तक आसानी से पहुंच मिल गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

पहले भी कई लोगों को बना चुकी है शिकार, पुलिस कर रही पूछताछ

बताया जाता है कि 6 मार्च को जनेऊ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निखिल सिंह की बुआ घर जाने वाली थीं। उनकी अलमारी में रखा मंगलसूत्र निकालने के लिए जब चाभी मांगी गई तो पूजा पांडेय लगातार बहाने बनाकर चाभी देने से बचने लगी। इससे परिवार को शक हुआ और जब अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे जेवरात और कुछ नगद गायब मिले। घटना के बाद परिवार के होश उड़ गए। इसी दौरान पड़ोसियों ने भी बताया कि युवती ने उनका भी विश्वास जीतकर अलमारी की चाभी ली थी और वहां से भी गहने गायब हो गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि पूजा पांडेय पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि वह युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देती है और फिर मौका मिलते ही जेवरात लेकर फरार हो जाती है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और गोविंदपुर थाना पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Jamshedpur : कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 10 में युवक ने बीती रात फांसी लगाकर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 10 में युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कर्ज न चुकाने के कारण डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नाम रिंकेश अग्रवाल (28) है, जिसका बारीडीह बाजार में पूजा सामग्री का दुकान था।

इसे भी पढ़ें Potka : हरियाणा हादसे में पोटका–ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत, विधायक संजीव सरदार ने श्रम मंत्री से की मुलाकात

उसके पिता गणेश अग्रवाल ने बताया कि रात सभी खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गये। तभी देर रात उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका हुआ देखा। आनन-फानन में फंदे से उताकर उसे टीएमएच अस्पताल भेजा गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि कर्ज नहीं चुकाने के कारण बेटे ने ये कदम उठाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Potka : हरियाणा हादसे में पोटका–ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत, विधायक संजीव सरदार ने श्रम मंत्री से की मुलाकात

दिल्ली–जयपुर हाईवे निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, इलाके में शोक की लहर जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका :

  • दिल्लीजयपुर हाईवे निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, इलाके में शोक की लहर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से झारखंड के छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पोटका प्रखंड के बनगोड़ा गांव के चार मजदूर और ईचागढ़ क्षेत्र के दो मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना है, जिसमें मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने गए मजदूरों की असामयिक मौत हो गई। विधायक ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें : Muri – बुंडू में माकपा की जन आक्रोश सभा, 24 मार्च की दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान

मृतकों के परिजनों को सहायता दिलाने की मांग, पार्थिव शरीर गांव लाने की व्यवस्था करने का आग्रह

घटना को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद से मुलाकात कर मृतकों के परिजनों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो भी मौजूद रहीं। विधायक ने मंत्री से यह भी मांग की कि मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही जिस निर्माण कंपनी में ये मजदूर कार्यरत थे, उससे मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की पहल की जाए। विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन से उम्मीद है कि इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके। इस दौरान विधायक सुरेश पासवान और विधायक संजय कुमार सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Muri – बुंडू में माकपा की जन आक्रोश सभा, 24 मार्च की दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान

किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था का समापन, बृंदा कारात ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

  • किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था का समापन, बृंदा कारात ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुरी : बुंडू क्षेत्र में माकपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश सभा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई और 24 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। 7 मार्च से 10 मार्च तक चले छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था का समापन शहीद लक्ष्मी कांत स्वासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद पूर्व माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद बृंदा कारात के नेतृत्व में टांगरटोली से एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और बुंडू नगर होते हुए धुर्वा मोड़ स्थित शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद धुर्वा मोड़ में सुरेश मुंडा की अध्यक्षता में जन आक्रोश सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो के कीर्तन विहार कॉलोनी में युवक चोरी करते पकड़ा गया, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बृंदा कारात ने केंद्र सरकार की नीतियों पर बोला हमला

सभा को संबोधित करते हुए माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा कारात ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने देश के किसान-मजदूरों के हितों को कॉरपोरेट घरानों के हाथों बेच दिया है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार को शून्य प्रतिशत आयात शुल्क पर खोल दिया गया है, जबकि भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। यह व्यवस्था भारतीय किसानों और देश की संप्रभुता के लिए घातक साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चार लेबर कोड, बिजली विधेयक, बीज कानून और मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के किसान-मजदूर 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली रैली में अपनी ताकत दिखाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में तड़ीपार अपराधी ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, पति से विवाद के बाद पुलिस ने दबोचा

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और युद्ध के खिलाफ भी उठी आवाज

सभा के दौरान बृंदा कारात ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का समर्थन करना भारत की गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि ईरान में छात्राओं की मौत की घटना के खिलाफ दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और भारत के लोगों को भी युद्ध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण की नीतियां आम जनता को प्रभावित कर रही हैं। सरकार द्वारा कॉरपोरेट घरानों को कर में छूट दी जा रही है, जबकि घरेलू गैस पर टैक्स बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पेशा नियमावली की अनदेखी कर कई जगहों पर बिना ग्राम सभा की अनुमति के जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे आदिवासी और ग्रामीण समुदाय प्रभावित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कम नंबर पर ट्यूशन टीचर का कहर, दो बच्चों को बेरहमी से पीटा, बच्ची की उंगली फ्रैक्चर

नेताओं ने दिल्ली रैली को ऐतिहासिक बनाने का किया आह्वान

सभा को माकपा राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो और सुरेश मुंडा समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 7 से 10 मार्च तक छोटानागपुर और संथाल परगना में निकाले गए जन आक्रोश जत्था को किसानों और मजदूरों का व्यापक समर्थन मिला है। नेताओं ने 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली रैली में किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सभा में चार लेबर कोड रद्द करने, बिजली और बीज विधेयक वापस लेने, मनरेगा को मजबूत करने, किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, जबरन जमीन अधिग्रहण रोकने और जल-जंगल-जमीन पर कॉरपोरेट कब्जा खत्म करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम के अंत में जिला कमिटी सदस्य रंजीत मोदक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर समीर दास, प्रफुल्ल लिंडा, रंगोवती, दिवाकर मुंडा, मदुवा कच्छप, अमल आजाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थीं।

Jamshedpur : मानगो के कीर्तन विहार कॉलोनी में युवक चोरी करते पकड़ा गया, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज़ स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक को रंगे हाथ दबोचा जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज़ स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक को रंगे हाथ दबोचा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। दो दिन पहले भी इसी कॉलोनी में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें आरोपी युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बुधवार को वही युवक एक बार फिर कॉलोनी में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां देखकर लोगों को शक हुआ और वे उस पर नजर रखने लगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में तड़ीपार अपराधी ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, पति से विवाद के बाद पुलिस ने दबोचा 

घर में घुसने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ

बताया जाता है कि इसी दौरान युवक एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर मानगो थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में युवक आदतन नशेड़ी प्रतीत हो रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और इलाके में पहले हुई चोरी की घटनाओं से उसके संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।

Jamshedpur : सोनारी में तड़ीपार अपराधी ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, पति से विवाद के बाद पुलिस ने दबोचा

ग्वाला बस्ती में देर रात घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, तड़ीपार आदेश उल्लंघन में कार्रवाई जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • ग्वाला बस्ती में देर रात घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, तड़ीपार आदेश उल्लंघन में कार्रवाई

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में मंगलवार देर रात पुलिस ने तड़ीपार अपराधी के रूप में चर्चित कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे की, जब इलाके में पति-पत्नी के बीच मारपीट और विवाद की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार ‘चटनी डॉन’ को करीब दो माह पहले जिला प्रशासन ने तड़ीपार किया था, यानी उसे जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे सोनारी के ग्वाला बस्ती इलाके में रह रही थी। बताया जाता है कि वह अपने साथी पवन यादव के साथ वहीं रह रही थी और किसी को इसकी भनक नहीं लगी थी। मंगलवार की रात घरेलू विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : विद्यासागर यूनिवर्सिटी में कुड़माली भाषा में यूजी-पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल

पुलिस को देखते ही भागने लगी आरोपी, घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस जब घर पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि जिस महिला को तड़ीपार किया गया था, वही ‘चटनी डॉन’ यहां रह रही है। पुलिस को देखते ही उसने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सोनारी थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने के मामले में उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और इलाके में उसकी हालिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह जिले में छिपकर किन-किन लोगों के संपर्क में थी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच शिविर आयोजित

मां ने बतायाचार साल से साथ रह रहा था पवन यादव, हाल में बढ़ा था विवाद

इधर इस पूरे मामले में ‘चटनी डॉन’ की मां ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि पवन यादव पिछले करीब चार वर्षों से उनकी बेटी के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा है और दोनों का एक बच्चा भी है। मां के अनुसार पिछले कुछ समय से पवन यादव उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था और उसे छोड़ देने की बात कह रहा था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दे दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ तड़ीपार आदेश उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top