- साकची से टाटानगर स्टेशन जा रहे युवक को बिस्टुपुर में वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11 मार्च को साकची से बिस्टुपुर होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में ऑटो से बिस्टुपुर के रास्ते टाटानगर स्टेशन की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम ने बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच करने का निर्णय लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शादी तय होने के बाद घर आई युवती ने उड़ाए गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिगल चौक के पास वाहन जांच में पकड़ा गया आरोपी युवक
सूचना के आधार पर पुलिस ने बिस्टुपुर थाना के सामने रिगल चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें एक युवक संदिग्ध स्थिति में पाया गया। युवक की पहचान आकाश गोराई उर्फ छोटू (24 वर्ष) के रूप में हुई, जो सोनारी थाना क्षेत्र का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक बैग बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


























