आय-व्यय रिपोर्ट पारित, पुरानी कमेटी को ही मिली जिम्मेदारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, हल्दीपोखर की बैठक शिव मंदिर प्रांगण में जयदेव मुखर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने वर्ष 2025 की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद वर्ष 2026 की दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन की निरंतरता और बेहतर समन्वय को देखते हुए पुरानी कमेटी को ही बरकरार रखने का निर्णय लिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : आंध्र प्रदेश फैक्ट्री विस्फोट में मृत ओयबोन कोड़ाह के परिजनों को अब तक नहीं मिला मुआवजा
आकर्षक पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजन का मुख्य आकर्षण
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आकर्षक पंडाल, भव्य प्रतिमा, विद्युत सज्जा और पश्चिम बंगाल के ढाकियों की प्रस्तुति पूजा का मुख्य आकर्षण होगी। विसर्जन शोभायात्रा में डीजे साउंड की व्यवस्था की जाएगी, जबकि सुदामा टेंट द्वारा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इस दौरान श्याम सुंदर सरकार ने मां दुर्गा की प्रतिमा उपलब्ध कराने की घोषणा की। बैठक में समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


























