- कमल तालाब और हाता नदी घाट पर छठ व्रतियों ने दिखाया श्रद्धा और भक्ति
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका में सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया मंगलवार की संध्या कमल तालाब और हाता नदी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को विधि-विधान और नियमों के अनुसार अर्घ्य अर्पित किया घाटों पर सुबह से ही साफ-सफाई और सजावट का विशेष ध्यान रखा गया था, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया जैसे ही सूर्यास्त का समय आया, व्रती पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंच गए छठ गीतों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की अर्घ्य देने के लिए भक्तों की कतारें लंबी रही, जिसमें सभी ने बारी-बारी से अर्घ्य अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें : Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण
वातावरण में श्रद्धा और अनुशासन, छठ व्रतियों की निष्ठा ने बढ़ाई भक्ति
छठ व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हुए भगवान सूर्य की उपासना करते हैं खरना के बाद शुरू हुए इस कठोर व्रत में व्रती पूरी निष्ठा और नियमों के पालन के साथ पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं अब सभी की नजरें अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पर टिकी हैं, जिसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा पूरे पोटका क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भक्ति देखने को मिल रही है इस अवसर पर लोगों ने सामाजिक और पारिवारिक मेलजोल के साथ उत्सव का आनंद लिया।






















