- महादेव लाल श्रॉफ की 124वीं जयंती पर फार्मेसी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश
- शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर कार्यक्रम को बनाया यादगार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका के रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आज 6 मार्च 2026 को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिवस फार्मेसी शिक्षा के जनक Mahadev Lal Shroff की 124वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रो. एम. एल. श्रॉफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षकगण और फार्मेसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के असोसिएट प्रोफेसर Kumar Venkat अतिथि के रूप में मौजूद थे, जिन्होंने प्रो. एम.एल. श्रॉफ के जीवन, योगदान और भारत में फार्मेसी शिक्षा के विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार
छात्रों को फार्मेसी शिक्षा के महत्व और समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया गया
कॉलेज अध्यक्ष रामबचन ने छात्रों को फार्मेसी शिक्षा के महत्व, नैतिकता और स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्ट की बढ़ती भूमिका के बारे में जानकारी दी। छात्रों को अनुसंधान, नवाचार और समाज सेवा के प्रति भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करना था। शिक्षिका समीक्षा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक मानस मंडल, दीपिका महतो, संध्या और अन्य सभी का सराहनीय योगदान रहा।






















