- बच्चों और युवाओं ने गानों, डांस और खेलों में दिखाया उत्साह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : काशिदा पंचायत के सबर पाड़ा (चेंगजोड़ा, उपर पावड़ा और गहनडीह) में 05 मार्च 2026 को दो दिवसीय श्री श्री सरहूल पूजा सरना समिति द्वारा आयोजित विराट स्पोर्ट्स और डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पहले राउंड में प्रतिभागियों ने अपना मनपसंद गाना प्रस्तुत किया, जबकि दूसरे राउंड में कमिटी द्वारा चयनित गानों पर डांस पेश किया। लड़कों और लड़कियों दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में युवा कार्यकर्ताओं ने स्व. शिबू सोरेन और रामदास सोरेन के प्रति दिखाई आस्था
बच्चों और युवाओं ने दिखाए रंग और उत्साह
खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों के लिए मेढ़क रेस, बिस्कुट रेस, 100 मीटर रेस और चॉकलेट रेस का आयोजन किया गया। वहीं, लड़कियों के लिए म्यूजिकल चेयर, बेलुन रेस, मोमबत्ती रेस, टुकुज दाल के अलावा चप्पल रेस और बिस्कुट रेस जैसी प्रतियोगिताएं रखी गईं। इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार दो हजार रुपये, दूसरा 1500 रुपये, तीसरा 1000 रुपये, चौथा 700 रुपये, पांचवा 500 रुपये, छठवां और सातवां 300 रुपये तथा आठवां और दसवां पुरस्कार 200 रुपये के रूप में वितरित किए गए। बच्चों और युवाओं की उत्साही भागीदारी ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल और मनोरंजक बना दिया।


























