- श्रद्धा और सम्मान के साथ नेताओं की प्रतिमाओं को किया साफ, दिया विरासत को सम्मान देने का संदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के संपर्क कार्यालय में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। कार्यालय परिसर में स्थापित महान जननायक शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) और स्वर्गीय पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की प्रतिमाओं पर धूल जमी हुई थी। इस दौरान संगठन के दो समर्पित युवा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर श्रद्धा और सम्मान के साथ दोनों नेताओं की प्रतिमाओं को साफ किया। उन्होंने धूल हटाकर प्रतिमाओं को स्वच्छ किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि आदर्श और सम्मान का प्रतीक था।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा पुलिस ने पशु तस्करी के काले नेटवर्क पर कसा शिकंजा, शराफत खान गिरफ्तार
युवा कार्यकर्ताओं ने नेताओं की विरासत को संजोने का संदेश दिया
इस अवसर पर उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्वर्गीय रामदास सोरेन के आदर्श और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने यह संदेश दिया कि नेताओं की विरासत और उनके विचारों को सदैव सम्मान के साथ संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में शुभम शर्मा, श्यामल साव, राजा सिंह और सौरव बोस उपस्थित थे और उन्होंने भी अपने विचार साझा किए। यह घटना संगठन में युवा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और सम्मान की भावना को दर्शाती है।


























