वार्ड सदस्यों के मानदेय, पेंशन, मंईयां सम्मान योजना और पेयजल समेत छह प्रमुख मुद्दे उठाए
ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : मुखिया संघ जमशेदपुर के प्रखंड अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू एवं जिला अध्यक्ष कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पंचायतों में लंबित मामलों के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सीधे ग्रामीणों के संपर्क में रहते हैं, इसलिए उन्हें प्रतिदिन योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें : Chandil : बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों की जान जोखिम में, दुकानदारों ने लगाई गुहार
पंचायत स्तरीय समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
मुखिया संघ ने वार्ड सदस्यों के लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने, SIR प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों को हो रही विसंगतियों का समाधान करने की मांग की। इसके अलावा सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को नियमित पेंशन भुगतान, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित पंचायतों की समस्याओं के निराकरण तथा आम जनता से जुड़े अन्य लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सकेगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मतदाता सूची में हर भारतीय का नाम दर्ज हो, विसंगतियों के नाम पर नाम न काटे जाएं – विक्टर सोरेन
पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं में विसंगतियां दूर करने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुखिया संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर समस्याओं का शीघ्र निष्पादन होने से ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से प्रखंड कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस अवसर पर मुखिया संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू, जिला अध्यक्ष कान्हु मुर्मू सहित जमशेदपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे।






















