राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, विकास और जनसेवा का दिया संदेश
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर दिया जोर
प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए पूर्व शिक्षा मंत्री के योगदान
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम में निभाई सहभागिता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में भाग लेकर राष्ट्रध्वज फहराया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय, किताडीह यादव क्लब, सुंदरनगर चौक, हाता चौक एवं हाता प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति और समाज के विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान भी किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नशामुक्त युवा, शिक्षित समाज और सामाजिक एकता ही सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं – काले
फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक संजीव सरदार पोटका प्रखंड के बालिजुड़ी में पी.आर.एम.एम.एस क्लब तथा डोरकासाई में जय जवान समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भी शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना आवश्यक है। खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गालुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
स्वर्गीय रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं जनप्रिय नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर विधायक संजीव सरदार ने हाता प्रधान कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि रामदास सोरेन का जीवन जनसेवा, सादगी और संघर्ष का प्रतीक था। उनके योगदान और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, उनके सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प
एथलेटिक्स मीट और प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम में भी रहे शामिल
विधायक संजीव सरदार जमशेदपुर के टेल्को घोड़ाबांधा में स्व. रामदास सोरेन की आदमकद प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित बांधटांड में आयोजित स्व. कौशल सिंह स्मृति कप 39वीं एथलेटिक्स मीट 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपने सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं और राज्य व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।






















