कॉमर्स और साइंस संकाय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
हल्दीपोखर शाखा के विद्यार्थियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
राखामाइंस शाखा में भी विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
बेहतर मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर एवं राखामाइंस शाखा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हल्दीपोखर शाखा में कॉमर्स संकाय की छात्रा रिचा ओम ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अजीत नामता ने 70 प्रतिशत तथा सुधीर कुमार साह ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइंस संकाय में सुब्रतो सेवई ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा आकाश सिंह ने 80 प्रतिशत और आयुष पाठक ने 79 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और अभिभावकों ने भी बच्चों की मेहनत की सराहना की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, 97% रहा रिजल्ट
सीबीएसई परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, राखामाइंस शाखा के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साइंस संकाय में आकाश कुमार ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं जय कुमार ने 82 प्रतिशत और सीमा टुडू ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में अभिनव दत्ता ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कृष गोराई ने 75 प्रतिशत और प्रिंस ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह सकारात्मक परिणाम है।


























