बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अंग वस्त्र और पुस्तक देकर किया सम्मानित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : राजबल्लभ तांती ने क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा जानवी पात्र ने माध्यमिक परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया, वहीं प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू विद्यालय की छात्रा दीपा पात्र ने 12वीं कॉमर्स परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर राजबल्लभ तांती उनके आवास पहुंचे और अंग वस्त्र के साथ सावित्रीबाई फुले की पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान परिवार और स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा के 10 वन ग्राम अब भी राजस्व दर्जे से वंचित, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मार्गदर्शन देने का दिया भरोसा
सम्मान समारोह के दौरान राजबल्लभ तांती ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज और देश की प्रगति के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज बेहतर प्रदर्शन कर यह साबित कर रही हैं कि अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वे उन्हें हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग देते रहेंगे।























