- दो दिवसीय कार्यशाला में आत्मविश्वास और संचार कौशल पर जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका में सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा कार्यालय में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण आयोजित किया गया इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी सृजनात्मकता को निखारना और संचार कौशल को मजबूत करना था कार्यक्रम में प्रशिक्षक बिक्रम कुमार झा ने प्रतिभागियों को नुक्कड़ नाटक की बारीकियां, संवाद प्रस्तुति, मंच संचालन और टीमवर्क के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश, किशोरियों ने दी प्रस्तुति
प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को सामाजिक मुद्दों, विशेषकर बाल विवाह और अर्ली यूनियन के खिलाफ प्रभावी तरीके से आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया प्रतिभागियों ने समूह बनाकर लघु नाटक तैयार किए और उनकी प्रस्तुति दी, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास हुआ समापन अवसर पर किशोरियों ने इसे एक प्रेरणादायक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अनुभव बताया।






















