- कालिया ढाबा के समीप हुआ हादसा, पैर टूटने से हालत नाजुक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के Kandra थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कालिया ढाबा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डूंगरीडीह निवासी हरिपद महतो सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह कालिया ढाबा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरिपद महतो सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनका एक पैर टूट गया, जबकि उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, इलाके में आक्रोश
घटना के बाद चालक फरार, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक की मदद करते हुए तुरंत Kandra Police Station पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हरिपद महतो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।























