Share

Gua : सेल की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई पर बवाल, विरोध के बाद प्रशासन ने दी दो दिन की मोहलत

  • गुवा के डिपासाई और जाटा हाटिंग में बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • तीन घंटे तक चला विरोध, नारेबाजी से गूंजा क्षेत्र
  • आंसू गैस की नौबत, लेकिन बातचीत से निकला समाधान
  • प्रशासन के आश्वासन पर माने लोग, पुनर्वास पर फिर उठे सवाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे अचानक बुलडोजर चलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्थापितों के घरों को हटाने की इस कार्रवाई से स्थानीय लोग सकते में आ गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस अभियान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक, इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा सहित गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी और किरीबुरू थाना प्रभारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जिससे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी रही।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में 108वें सार्वभौम भक्त सम्मेलन का भव्य आगाज, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विस्थापितों का फूटा आक्रोश, नेताओं ने दिया समर्थन

बुलडोजर कार्रवाई शुरू होते ही विस्थापितों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति को और गंभीर होते देख स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी और झामुमो नेता मोहम्मद तबारक ने विस्थापितों का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को पुनर्वास के तहत नए घर की चाबी नहीं दी जाती, तब तक वे अपने पुराने घर खाली नहीं करेंगे। करीब तीन घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा और प्रशासन को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें : Potka : रामनवमी जुलूस में सेवा का अद्भुत उदाहरण, डीलर संघ ने बांटा पेयजल व मिठाई

प्रशासन की सख्ती के बीच बनी टकराव की स्थिति

हालात को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतने की तैयारी भी कर ली थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने तक की नौबत आ गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विस्थापित अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंततः प्रशासन और सेल प्रबंधन को नरम रुख अपनाना पड़ा। अधिकारियों ने मौके पर ही विस्थापितों से वार्ता की और समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में आंधी-तूफान का कहर, बसंती दुर्गा पूजा पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त

दो दिन की मोहलत के बाद खाली होगा क्षेत्र

प्रशासन की ओर से घोषणा की गई कि जिन विस्थापितों को नए घर की चाबी मिल चुकी है, वे तुरंत अपने पुराने घर खाली करें, जबकि जिन लोगों को अब तक चाबी नहीं मिली है, उन्हें दो दिनों का समय दिया गया है। इस आश्वासन के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और लोगों ने प्रशासन की बात मान ली। इसके बाद कई लोग अपने घर खाली करने लगे। शाम करीब 4 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक की अध्यक्षता में अंचल अधिकारी मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक वासुदेव मुंडा और गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने आम लोगों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के साथ-साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता देना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद उत्पन्न न हों।

Leave a Comment

Potka : सरमन्दा में 16 पहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

राधा गोविंद कीर्तन समिति द्वारा 19वें वर्ष का पारंपरिक आयोजन शुरू आयोजन में जुटे ग्रामीण, भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

  • राधा गोविंद कीर्तन समिति द्वारा 19वें वर्ष का पारंपरिक आयोजन शुरू
  • आयोजन में जुटे ग्रामीण, भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : सरमन्दा में राधा गोविंद कीर्तन समिति द्वारा आयोजित 16 पहर हरिनाम संकीर्तन का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। पिछले 19 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी सोमेन मंडल, चितरंजन दास, सतीश सरदार और साहित्यकार सुनील कुमार दे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधि-विधान के साथ संकीर्तन की शुरुआत की गई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है और हरिनाम संकीर्तन की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान हो उठा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई पर बवाल, विरोध के बाद प्रशासन ने दी दो दिन की मोहलत

हरिनाम संकीर्तन से सुख-शांति और एकता का संदेश

इस अवसर पर वक्ताओं ने हरिनाम संकीर्तन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलयुग में हरि नाम का स्मरण ही मोक्ष का सरल मार्ग है। सतीश सरदार और सुनील कुमार दे ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सुख-शांति और समृद्धि लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में बदल दास, स्वप्न दे, अशोक दास, दिलीप मंडल, झूलन मंडल, पंकज मंडल, अजीत दास और मंटू दास सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और संकीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक माहौल में डूबा नजर आ रहा है, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Baharagoda : बहरागोड़ा में 108वें सार्वभौम भक्त सम्मेलन का भव्य आगाज, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

स्वामी निगमानंद सरस्वती की स्मृति में चार दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव शुरू जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : अध्यात्म, भक्ति और श्रद्धा

  • स्वामी निगमानंद सरस्वती की स्मृति में चार दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव शुरू

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : अध्यात्म, भक्ति और श्रद्धा की त्रिवेणी में शनिवार को पूरा बहरागोड़ा डूबा नजर आया, जब स्वामी निगमानंद सरस्वती के 108वें चार दिवसीय सार्वभौम भक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। बहरागोड़ा स्थित निगमानंद सारस्वत आश्रम के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव ने पहले ही दिन अपनी भव्यता से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, जिसमें श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था शामिल है। कई एकड़ भूमि पर फैले इस आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल बनाए गए हैं, जहां भक्तों के लिए हर दिन महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

इसे भी पढ़ें : Potka : रामनवमी जुलूस में सेवा का अद्भुत उदाहरण, डीलर संघ ने बांटा पेयजल व मिठाई

भव्य शोभायात्रा में गूंजे भक्ति के जयकारे

सम्मेलन के प्रथम दिन सुबह एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्री श्री ठाकुर निगमानंद देव की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण रही। शोभायात्रा आयोजन स्थल से निकलकर पूरे बाजार और प्रमुख सड़कों का परिभ्रमण करते हुए पुनः आश्रम पहुंची। इस दौरान शंख ध्वनि, हरिनाम संकीर्तन और ‘जय गुरु’ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। चार दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में देश के ख्यातिप्राप्त संत अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। विशेष रूप से स्वामी पुरुषोत्मानंद सरस्वती (असम सारस्वत मठ) और स्वामी अपूर्वानंद सरस्वती के प्रवचन मुख्य आकर्षण होंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

Potka : रामनवमी जुलूस में सेवा का अद्भुत उदाहरण, डीलर संघ ने बांटा पेयजल व मिठाई

भीषण गर्मी में रामभक्तों की सेवा को आगे आए सामाजिक संगठन जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : रामनवमी के अवसर पर

  • भीषण गर्मी में रामभक्तों की सेवा को आगे आए सामाजिक संगठन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : रामनवमी के अवसर पर निकले भव्य जुलूस में इस वर्ष सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में शामिल रामभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीलर संघ पोटका, राजस्थानी सेवा संघ, विभिन्न क्लबों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ कई लोगों ने निजी स्तर पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया। पूरे जुलूस मार्ग में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को पेयजल, मिठाई और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिली, बल्कि आयोजन में सेवा भाव की भावना भी स्पष्ट रूप से झलकती रही। श्रद्धालुओं ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आयोजन की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में आंधी-तूफान का कहर, बसंती दुर्गा पूजा पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त

डीलर संघ की पहल बनी आकर्षण का केंद्र, अनवर अली के नेतृत्व में चला सेवा अभियान

डीलर संघ पोटका द्वारा की गई सेवा पहल विशेष रूप से चर्चा में रही। संघ के अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में जुलूस मार्ग पर कई स्थानों पर शुद्ध पेयजल और मिठाई का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में रामभक्तों को काफी राहत मिली। इस सेवा कार्य में संघ के सदस्य जितेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, सागर गुप्ता और तपन मिश्रा सक्रिय रूप से जुटे रहे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबी जुलूस यात्रा और गर्म मौसम को देखते हुए यह पहल की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरे आयोजन के दौरान सेवा भाव का माहौल बना रहा, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

Jhargram : झाड़ग्राम में आंधी-तूफान का कहर, बसंती दुर्गा पूजा पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त

तेज हवाओं और बारिश ने शक्तिनगर इलाके में मचाई भारी तबाही तेज हवा के झोंकों से पलट गया पंडाल, बाल-बाल

  • तेज हवाओं और बारिश ने शक्तिनगर इलाके में मचाई भारी तबाही
  • तेज हवा के झोंकों से पलट गया पंडाल, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
  • प्रशासन अलर्ट, जिले के अन्य इलाकों से भी नुकसान की खबर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण बसंती दुर्गा पूजा का एक भव्य पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और क्लब सदस्यों में गहरी निराशा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 3 स्थित शक्तिनगर में संतू स्मृति संघ द्वारा आयोजित बसंती दुर्गा पूजा का पंडाल शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे अचानक आए तूफान की चपेट में आ गया। मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति तक बंद करनी पड़ी। तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें : Gua : रामनवमी पर गुवा में भव्य शोभायात्रा, करतबों और छऊ नृत्य ने मोहा मन

पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान

घटना के समय पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो अचानक आई तेज आंधी से घबराकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। कुछ लोग पंडाल के अंदर ही शरण लेकर खुद को बचाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान तेज हवा के झोंकों ने पूरे पंडाल को उखाड़ कर पलट दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पंडाल गिरने की दिशा ऐसी थी कि कोई भी व्यक्ति इसकी सीधी चपेट में नहीं आया और सभी सुरक्षित बच निकले। शक्तिनगर में आयोजित यह बसंती पूजा इस वर्ष अपने 16वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी थी और स्थानीय स्तर पर इसका विशेष महत्व है। इस हादसे ने आयोजन से जुड़े लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में रामनवमी पर उमड़ा आस्था और शौर्य का संगम

प्रतिमा को भारी नुकसान, क्षेत्र में छाया शोक

इस हादसे में सबसे अधिक नुकसान माता दुर्गा की प्रतिमा को हुआ, जो तेज हवा और पंडाल के गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने आयोजन को लेकर सभी आवश्यक सावधानियां बरती थीं, लेकिन प्रकृति के प्रकोप के आगे सारी तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। फिलहाल पंडाल और अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मां की कृपा ही थी कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। इधर, झाड़ग्राम जिले के अन्य क्षेत्रों से भी पेड़ गिरने और डालियां टूटने की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Gua : रामनवमी पर गुवा में भव्य शोभायात्रा, करतबों और छऊ नृत्य ने मोहा मन

पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के नेतृत्व में निकली विशाल धार्मिक यात्रा करतब, जनसहयोग और प्रशासनिक व्यवस्था से सफल हुआ आयोजन

  • पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के नेतृत्व में निकली विशाल धार्मिक यात्रा
  • करतब, जनसहयोग और प्रशासनिक व्यवस्था से सफल हुआ आयोजन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम गुवा में भक्ति, उत्साह और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया गया। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, भगवा ध्वज और आकर्षक झांकियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। छऊ नृत्य इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक और रोमांचक करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह शोभायात्रा गुवा रामनगर स्थित राम मंदिर में आकर एकत्रित हुई, जहां अन्य क्षेत्रों से आई झांकियों का संगम हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में रामनवमी पर उमड़ा आस्था और शौर्य का संगम

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची शोभायात्राओं ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता

कल्याण नगर, हिरजीहाटिंग, कैलाश नगर, बिरसानगर और गुवा बाजार से निकली शोभायात्राएं भी रामनगर पहुंचीं, जिससे आयोजन और भी भव्य हो गया। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी अखाड़ा के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक उत्साह से झूम उठे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शरबत, पानी और अन्य सामग्री का वितरण किया गया। समाजसेवी शत्रुघ्न मिश्रा द्वारा राम मंदिर मुख्य सड़क पर शरबत, टोपी, गमछा और भगवा ध्वज बांटे गए, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली। लगभग 2000 रामसेवकों की भागीदारी वाली यह शोभायात्रा रामनगर, रेलवे मार्केट, विवेक नगर, कच्छी धौड़ा और कल्याण नगर क्षेत्रों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के जयकारों से गुवा गूंजता रहा। शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jadugoda : जादूगोड़ा में रामनवमी पर उमड़ा आस्था और शौर्य का संगम

श्री रामनगर अखाड़ा की झंडा जुलूस में युवाओं ने दिखाए अद्भुत करतब जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : भगवान श्रीराम के

  • श्री रामनगर अखाड़ा की झंडा जुलूस में युवाओं ने दिखाए अद्भुत करतब

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को जादूगोड़ा पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी, जहां मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंजता रहा। चैत्र नवरात्र के साथ रामनवमी के इस विशेष दिन पर मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी इंचड़ा पंचायत अंतर्गत श्री रामनगर (धर्मडीह) में उत्सव का खास उत्साह देखने को मिला। श्री रामनगर अखाड़ा के बैनर तले सज्जन खेमका, नवीन प्रसाद और विक्की शर्मा के नेतृत्व में भव्य झंडा जुलूस निकाला गया। इस दौरान घोड़े पर सवार सज्जन खेमका के साथ नन्हे कलाकार लवकेश आकर्षण का केंद्र रहे। पूरा इलाका केसरिया ध्वजों और ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय ऊर्जा का संचार होता रहा।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : गोपालपुर में रामनवमी पर भव्य अखाड़ा मिलन जुलूस, गूंजे जय श्रीराम के नारे

शोभायात्रा में पारंपरिक शस्त्रों के साथ युवाओं ने दिखाया दमखम

जादूगोड़ा : श्री रामनगर अखाड़ा द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में पारंपरिक शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। जुलूस में सबसे आगे सजे-धजे घोड़ों की जोड़ियां चल रही थीं, जिनके पीछे युवा तलवार, लाठी और अन्य पारंपरिक शस्त्रों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इन प्रदर्शनों ने लोगों को रोमांचित कर दिया और दर्शक दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका। जनसहयोग और प्रशासनिक सतर्कता के चलते रामनवमी का यह पर्व पूरे उल्लास और शांति के साथ मनाया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top