- फेक संकट बनाकर सिलेंडर पर मनमाना दाम वसूली का खेल
- गैस संकट में आम जनता को राहत की जरूरत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला-खरसावां : जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी तेजी से बढ़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई गैस एजेंसियां जानबूझकर फेक संकट पैदा कर रही हैं और ग्राहकों से मनमाना पैसा वसूल रही हैं। जानकारी के अनुसार, एक सिलेंडर के लिए 3000 रुपये तक वसूला जा रहा है, जबकि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है। लोग मजबूरी में ब्लैक मार्केट में गैस खरीदने को मजबूर हैं। वहीं निजी तौर पर गैस भरने वाले लोग प्रति किलो 300 रुपये तक वसूल कर रहे हैं। केंद्र सरकार बार-बार कह चुकी है कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट दिखाई दे रही है।
इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी में सरहुल मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
उपभोक्ताओं पर गैस कालाबाजारी का संकट
सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां सप्लाई साइट्स बंद होने का हवाला देकर ग्राहकों को अपने कार्यालयों के चक्कर लगाने पर मजबूर कर रही हैं। उपभोक्ताओं से बिना वैध दस्तावेज के ही ऊंची कीमत वसूली की जा रही है। यह अव्यवस्था लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन चुकी है। प्रशासन की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : चाकुलिया में जनता दल यूनाइटेड की बैठक, प्रखंडवार जिम्मेदारी का बंटवारा
प्रशासन की चुप्पी के बीच बढ़ती गैस कालाबाजारी
वहीं आदित्यपुर की एक गैस एजेंसी के संचालक ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी नियमों के अनुसार काम कर रही है और कोई मनमानी नहीं की जा रही। बावजूद इसके, जिले में आम उपभोक्ता परेशान हैं और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त खर्च करने को मजबूर हैं। इस स्थिति ने घरेलू उपभोक्ताओं की नाराजगी और असंतोष बढ़ा दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।























