- पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जिम्मेदारी देने का निर्देश
- जदयू कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए लिया संकल्प
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : चाकुलिया स्थित लखीमपूरा में जनता दल यूनाइटेड की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रखंडवार जिम्मेदारी सौंपी गई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कई नए कार्यकर्ताओं को जदयू की सदस्यता भी दिलाई गई।
इसे भी पढ़ें : Gua : गाजे-बाजे के साथ हुई मां बसंती दुर्गा प्रतिमा का भव्य विसर्जन
जदयू की बैठक में संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा
बैठक में मनोरंजन महतो को बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ और चाकुलिया क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई, जबकि वीर सिंह देवगम को पोटका, डुमरिया एवं जमशेदपुर प्रखंड के 22 पंचायतों का संगठन विस्तार सौंपा गया। गणेश नायर को घाटशिला, गुड़ाबांधा और मुसाबनी प्रखंड का दायित्व दिया गया। बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, वीर सिंह देवगम, गणेश नायर, होल्डर मुर्मू, दिनेश कुमार सिंह, दिनेश कालिंदी, जितेंद्रनाथ ग्वाला, विपुल विकास महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


























