- विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की मौजूदगी में अनुदान और सुविधाओं पर चर्चा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय और बलदेव दास संतलाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक सह-अध्यक्ष Somesh Chandra Soren विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विद्यालयों को सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान राशि की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक ने विद्यालयों के समुचित विकास पर बल देते हुए कहा कि अनुदान राशि का पारदर्शी और सही उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल में आयरन ओर अनियमितता का आरोप, मधु कोड़ा ने उठाई जांच की मांग
विद्यालय विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए, जिनका उद्देश्य विद्यालयों के समग्र विकास को गति देना है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षकगण मौजूद रहे। साथ ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सुनाराम सोरेन, प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा, कोषाध्यक्ष पालु माझी, विराम मुर्मू और सुशील माड़ीं सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। बैठक को लेकर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक माहौल देखा गया और उम्मीद जताई गई कि इससे विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।






















