एलआईसी के बैनर तले 50 स्कूली बच्चों को दी गई उपयोगी सामग्री
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा क्षेत्र के हितकु हनुमान चौक (नरवा पहाड़) में “स्कूल चले हम” अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में माझी बाबा वीरास माझी, अरूप घोष और गणेश विश्वास की अगुवाई में लगभग 50 स्कूली बच्चों के बीच पानी की बोतल, बिस्कुट और पेंसिल का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई को ध्यान में रखकर यह पहल की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में सांस्कृतिक पुनर्जागरण: 20 साल बाद भव्य रूप से मनेगी रवीन्द्र जयंती
ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ कार्यक्रम, शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर
कार्यक्रम को सफल बनाने में एलआईसी के डेवलपमेंट ऑफिसर अरूप कुमार घोष, हितकु माझी बाबा वीरास माझी, वकील सिंह, नरसिंह हेंब्रम, जगन्नाथ माझी, अर्जुन प्रमाणिक और गणेश विश्वास सहित कई ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था। इस तरह के प्रयासों से न केवल बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी मजबूत होगी।






















