मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर होगा मुख्य कार्यक्रम
भगवा ध्वज और जयघोष के साथ होगा माल्यार्पण
सेवा कार्य के तहत लगाए जाएंगे मीठे पेय पदार्थों के शिविर
सामाजिक सेवा के साथ मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा गुरुवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता आयोजित कर महाराणा प्रताप की 487वीं जन्म जयंती समारोह की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरिय उपाध्यक्ष राजीव सिंह बबलू, जयंत विक्रम सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह एवं अभिषेक सिंह मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि आगामी 9 मई 2026 को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ होगी, जिसके बाद हजारों लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, लकड़ी जलाकर बनाई चाय
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर तैयारियां तेज
झारखंड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की 27 इकाइयों के सदस्य भगवा ध्वज लेकर महाराणा प्रताप जी के जयघोष के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। आयोजन समिति ने शहर के सभी हिंदू समाज, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न जातीय समूहों के प्रमुख लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। केंद्रीय सचिव अमित सिंह ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान सुबह 10 बजे से संगोष्ठी का भी आयोजन होगा, जिसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद और इतिहासकार महाराणा प्रताप के जीवन और उनके शौर्य पर प्रकाश डालेंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल, हजारों कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय घेरा
संगोष्ठी में इतिहासकार बताएंगे महाराणा प्रताप के जीवन के प्रेरक प्रसंग
क्षत्रिय युवा संघ ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सामाजिक सेवा कार्य भी किए जाएंगे। भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मीठे पेय पदार्थों के शिविर लगाए जाएंगे, जहां राहगीरों और आम लोगों को नि:शुल्क पेय उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को राष्ट्र रक्षा, धर्म और वीरता की प्रेरणा देना है।
























