अफराह इमाम और अनुषा कुमारी ने 96.60% अंक के साथ किया टॉप
कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक किए हासिल
विद्यालय ने शानदार परीक्षा परिणाम से बढ़ाया गौरव
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी बधाई
विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था से लगातार निखर रही विद्यार्थियों की प्रतिभा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार सफलता हासिल करते हुए 97 प्रतिशत उत्तीर्ण परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है। परीक्षा में अफराह इमाम एवं अनुषा कुमारी ने संयुक्त रूप से 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्राची कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आकाश कुमार सिंह ने 93.60%, अर्चिता दत्ता ने 92.80%, माही चौधरी ने 92.40% और श्रिष्टि प्रकाश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पुनम मुंडा, ऋतु सोरेन और रिद्धि अग्रवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक हासिल किए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पेसा नियमावली मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। विद्यार्थियों ने बायोलॉजी में 100 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की, जबकि इंग्लिश कोर, बिजनेस स्टडीज़ और सूचना प्रौद्योगिकी में 99 अंक हासिल किए गए। इसके अतिरिक्त इतिहास, रसायन शास्त्र, अर्थशास्त्र, पेंटिंग और अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 29 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
इसे भी पढ़ें : Gua : एनआईटी आदित्यपुर में तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का समापन, मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष जोर
विषयवार उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यार्थियों ने बढ़ाया स्कूल का मान
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शुभश्री सरकार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. अशोक सिंह (निदेशक – अकादमिक), डॉ. राजीव रंजन सिन्हा (निदेशक – प्रशासन), प्रभास कुमार (सचिव) और सचिन कुमार (प्रशासक) ने भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने समर्पित शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।























